पिथौरागढ़ की पांच निकायों और 686 ग्राम पंचातयों में आज चलेगा विशेष सफाई अभियान

पिथौरागढ़ जिले में रविवार सुबह नौ बजे से पांच निकायों और 686 ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 10:19 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:19 AM (IST)
पिथौरागढ़ की पांच निकायों और 686 ग्राम पंचातयों में आज चलेगा विशेष सफाई अभियान
पिथौरागढ़ की पांच निकायों और 686 ग्राम पंचातयों में आज चलेगा विशेष सफाई अभियान

पिथौरागढ़, जेएनएन : सीमांत जिले में रविवार सुबह नौ बजे से जिले के पांच निकायों और 686 ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलेगा। इस दौरान कार्यालयों, कक्षों और परिसरों में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. वीके जोगदंडे ने बताया कि जिले की पांचों निकायो नपा पिथौरागढ़, धारचूला और डीडीहाट तथा नगर पंचायत गंगोलीहाट और बेरीनाग में अधिशासी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के समस्त वाडरें, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, रेन बसेरा, पार्क आदि में गहन सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। निकाय के कर्मी अपनी वर्दी में अभियान चलाएंगे और सैनिटाइजेशन करेंगे। एसडीएम पर्यवेक्षण करेंगे। जिले की 686 ग्राम पंचायतों में चलने वाले कार्यक्रम का पर्यवेक्षण संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी करेंगे।

chat bot
आपका साथी