कोरोना वॉरियर्स पुस्तक पर पिथौरागढ़ के शौर्य को मिलेगा बाल साहित्य श्री सम्मान

पिथौरागढ़ के युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य को उनकी बहुचर्चित बाल कहानी संग्रह कोरोना योद्धा पर पुरस्कार मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 09:49 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 09:49 PM (IST)
कोरोना वॉरियर्स पुस्तक पर पिथौरागढ़ के शौर्य को मिलेगा बाल साहित्य श्री सम्मान
कोरोना वॉरियर्स पुस्तक पर पिथौरागढ़ के शौर्य को मिलेगा बाल साहित्य श्री सम्मान

जासं, पिथौरागढ़ : युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य को उनकी बहुचर्चित बाल कहानी संग्रह कोरोना वॉरियर्स के लिए वर्ष 2021 का बाल साहित्य श्री सम्मान मिलने जा रहा है। पं. हरप्रकाश पाठक स्मृति बाल साहित्यकार समिति, मथुरा ने इस सम्मान की घोषणा की है। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने पर राष्ट्रीय समारोह में यह सम्मान शौर्य को प्रदान किया जाएगा।

ललित शौर्य विगत कई वर्षों से बच्चों के लिए कहानियां लिख रहे हैं। पुरस्कृत कहानी संग्रह शौर्य द्वारा लॉकडाउन के दौरान लिखी गई। इसमें कोरोना के प्रति जागरू क करने वाली दस बाल कहानियां बच्चों को काफी पसंद आ रही हैं। शौर्य चपंक, नंदन, बाल भारती, देवपुत्र, बच्चों का देश, स्नेह आदि राष्ट्रीय बाल पत्रिकाओं के लिए नियमित रू प से लिख रहे हैं। उनकी डेढ़ दर्जन कहानियों का अंग्रेजी, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, तेलगु आदि भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

शौर्य की बाल साहित्य की पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें दादाजी की चौपाल, फॉरेस्ट वॉरियर्स, कोरोना वॉरियर्स, द मेजिकल ग्लब्स, स्वच्छता के सिपाही पुस्तकें खूब चर्चा में रही हैं। वह आधा दर्जन काव्य संग्रहों का भी संपादन कर चुके हैं। उनका एक काव्य संग्रह सृजन सुगंधि प्रकाशित भी हो चुका है। ललित शौर्य ने गरीब बच्चों तक निश्शुल्क बाल साहित्य पहुंचाने का अभियान चलाया है। अब तक विभिन्न माध्यमों से पांच हजार बच्चों तक पुस्तकें पहुंचा चुके हैं। उनका कहना है कि वह युवा पीढ़ी व बच्चों के हाथों में मोबाइल के स्थान पर बाल साहित्य देखना चाहते हैं।

शौर्य की इस उपलब्धि पर डा. गुरु कुलानंद कच्चाहारी, समाज सेवी जुगल किशोर पांडेय, चंदन पानू, नवीन चंद्र शर्मा, लक्ष्मी आर्या, जयमाला देवलाल, प्रकाश जोशी शूल आदि साहित्यकारों ने शुभकामनाएं दी हैं।

chat bot
आपका साथी