सतीश भट्ट को एबीवीपी नगर अध्यक्ष, अशोक को मंत्री का जिम्मा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पिथौरागढ़ नगर इकाई व कालेज इकाई का विस्तार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:13 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:13 PM (IST)
सतीश भट्ट को एबीवीपी नगर अध्यक्ष, अशोक को मंत्री का जिम्मा
सतीश भट्ट को एबीवीपी नगर अध्यक्ष, अशोक को मंत्री का जिम्मा

संस, पिथौरागढ़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई व कालेज इकाई का विस्तार किया गया। जिसमें प्रदेश मंत्री रोहित ओझा द्वारा संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नगर अध्यक्ष पद पर सतीश भट्ट, नगर मंत्री अशोक उप्रेती, नगर सह मंत्री उत्कर्ष पाटनी व दीपक गिरी, नगर उपाध्यक्ष विनीत बिष्ट व नगर सह मंत्री पद पर भाष्कर मनौला को नियुक्त किया गया। कालेज कार्यकारिणी में विनीत जोशी अध्यक्ष, कालेज मंत्री पीयूष उप्रेती, उपाध्यक्ष गौरव पंत व आर्यजीत पंत, कालेज छात्रा प्रमुख पूजा मेहता, मंत्री निधि चंद को दायित्व सौंपा गया। विभाग प्रमुख नीरज पाठक ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन के हित में कार्य करने की बात कही। इस मौके पर जिला सह संयोजक पंकज वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी इंदर बथ्याल, हरीश महर, एसएफडी प्रमुख पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी