रोशन बने विण ब्लॉक मंडल अध्यक्ष, संजय को उपाध्यक्ष का जिम्मा

यूथ कांग्रेस मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:14 AM (IST)
रोशन बने विण ब्लॉक मंडल अध्यक्ष, संजय को उपाध्यक्ष का जिम्मा
रोशन बने विण ब्लॉक मंडल अध्यक्ष, संजय को उपाध्यक्ष का जिम्मा

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: रविवार को यूथ कांग्रेस मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विण मंडल कार्यकारिणी के लिए नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने यूथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

नगर के तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में रोशन गिरि को विण ब्लॉक का अध्यक्ष और संजय कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान देवेंद्र कुमार व पवन धौनी को विस क्षेत्र सचिव और पवन कुमार को मंडल सचिव का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने यूथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त पदाधिकारियों व नए सदस्यों का पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर और जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर व विस क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में हीरा सिंह बिष्ट, संतोष गोस्वामी, प्रकाश देवली, आनंद धामी, पारस सिंह, आशीष हावर्ड, रोहित कोहली, अभिषेक कोहली, शिवम पंत, राहुल भट्ट, राकेश सौन, जगदीश धामी, महेंद्र कुमार, सागर कुमार, बहादुर सामंत, गौरव महर, कमल सिंह, सूरज सिंह, प्रकाश सिंह, रोहन सिंह, पंकज नाथ, पवन खड़का, गौरव सौन, ललित भाटिया, पीयूष राजन, पवन कुमार, जितेंद्र भंडारी, योगेश सौन, कमलेश कसन्याल, नवीन ऐरी, नीरज जोशी, राहुल लुंठी, कमल भंडारी, नवीन भंडारी, रवि रावत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी