रोडवेज बसों में कम नहीं हो रहा है यात्रियों का दबाव

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिले में रोडवेज की बसों पर दबाव कम नहीं हो रहा है। लगातार छठे रोज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 04:14 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:23 PM (IST)
रोडवेज बसों में कम नहीं हो रहा है यात्रियों का दबाव
रोडवेज बसों में कम नहीं हो रहा है यात्रियों का दबाव

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिले में रोडवेज की बसों पर दबाव कम नहीं हो रहा है। लगातार छठे रोज भी जिला मुख्यालय से संचालित होने वाली बसें यात्रियों से पैक रही। रोडवेज बसों में सीट नहीं मिलने पर तमाम यात्रियों को टैक्सियों से यात्राएं करनी पड़ी।

दीप पर्व की समाप्ति के बाद से ही रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव बना हुआ है। दीप पर्व मनाने अपने- अपने घर आए लोग अब कार्यस्थलों की और लौट रहे हैं। इससे जनपद से संचालित होने वाली रोडवेज बसों पर यात्रियों का भारी दबाव बना हुआ है। गुरू वार को भी यही स्थिति बनी रही। सुबह चार बजे से ही यात्री स्टेशन पर पहुंचने लगे थे। पांच बजे से संचालित होने वाली बसों में भी तमाम यात्रियों को जगह नहीं मिल पाई। मजबूर यात्रियों को टैक्सियों में महंगा किराया देकर सफर करना पड़ा। जिला मुख्यालय से रवाना हुई रोडवेज की बसें पैक होकर रवाना हुई। शादी- ब्याह का सीजन नजदीक होने के चलते बाहर से आने वाले यात्रियों की तादात में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। सामान्य दिनों में चार से पांच लाख की आमदनी करने वाले रोडवेज को इन दिनों से सात से आठ लाख रुपये प्रतिदिन की आमदनी हो रही है।

पिथौरागढ़ डिपो के फोरमैन रमेश सिंह रावत ने बताया कि यात्रियों का दवाब बना हुआ है। बाहर से लौट रही बसों को तत्काल ही रू ट पर उतारकर यात्रियों को हरसंभव सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी