सुधारीकरण का कार्य शुरू पर अनशन पर डटे रहे सेना संघर्ष समूह के सदस्य

खस्ताहाल भगौरा से राईआगर तक सड़क की दशा सुधारने की मांग को लेकर सेना संघर्ष समूह का अनशन जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 05:12 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 05:12 AM (IST)
सुधारीकरण का कार्य शुरू  पर अनशन पर डटे रहे सेना संघर्ष समूह के सदस्य
सुधारीकरण का कार्य शुरू पर अनशन पर डटे रहे सेना संघर्ष समूह के सदस्य

गंगोलीहाट, जेएनएन : खस्ताहाल भगौरा से राईआगर तक सड़क की दशा सुधारने की मांग को लेकर महादेव सेना संघर्ष समूह के आंदोलन से हरकत में आए विभाग ने सड़क में सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। इसके बावजूद समूह के सदस्य क्रमिक अनशन पर डटे रहे। अनशनकारियों ने अब सड़क सुधारीकरण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

दशाईथल में शुक्रवार को चौथे दिन समूह के कुंदन सिंह महरा व महेंद्र सिंह महरा क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान हुई सभा में समूह के अध्यक्ष आदित्य महरा ने कहा कि विभाग द्वारा शुक्रवार से सड़क सुधारीकरण कार्य तो शुरू कर दिया गया है, मगर इसमें गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुधारीकरण के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मार्ग में गुणवत्तायुक्त कार्य नहीं होगा और नालियों का मरम्मत कार्य नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। जरू रत पड़ी तो आंदोलन को और भी अधिक उग्र रू प दिया जाएगा। इस मौके पर बृजेश चौबे,आशुतोष भट्ट, उमेश परगाई, नंदन परगाई व महिपाल सिंह मेहरा अनशनकारियों के समर्थन में धरने पर बैठे।

chat bot
आपका साथी