विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल नारायण आश्रम तक का सफर होगा आसान

प्रसिद्ध नारायण आश्रम को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण को हरी झंडी दे दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 09:57 PM (IST)
विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल नारायण आश्रम तक का सफर होगा आसान
विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल नारायण आश्रम तक का सफर होगा आसान

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: भारत-चीन सीमा पर स्थित विश्व प्रसिद्ध नारायण आश्रम तक पहुंचने में अब लोगों को दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। शासन ने आश्रम को जोड़ने वाली सड़क सुधारीकरण को कार्य को हरी झंडी दे दी है।

महान संत नारायण स्वामी द्वारा साढ़े छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नारायण आश्रम को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क लंबे समय से खस्ताहाल थी। पिछले वर्ष की आपदा में सड़क पर लगी कई दीवारें ढह गई थी साथ ही सड़क पर लगा डामर उखड़ चुका है। जिसके चलते इस सड़क पर आवागमन करने वाले स्थानीय लोगों के साथ ही आध्यात्मिक शांति के लिए यहां पहुंचने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय जनता लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग कर रही थी। सरकार ने अब सड़क सुधारीकरण कार्य को स्वीकृति दे दी है।

सड़क सुधारीकरण कार्य के तहत करीब 30 किमी. हिस्से में क्षतिग्रस्त दीवारों को ठीक करने के साथ ही डामरीकरण का कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के तृतीय वृत्त ने इसके लिए निविदाएं आमंत्रित कर ली हैं। एक वर्ष के भीतर इस सडक को चकाचक करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क की हालत सुधर जाने पर चौदांस घाटी के अंतर्गत आने वाले 14 गांवों के लोगों के साथ ही सुरक्षा बलों को भी फायदा मिलेगा। ======= गुजरात और बंगाल से आते हैं सर्वाधिक पर्यटक पिथौरागढ़: नारायण आश्रम का संचालन एक ट्रस्ट के माध्यम से होता है। जिसमें गुजरात के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हैं। जून माह से यहां बंगाल, गुजरात के साथ ही देश भर से लोग पहुंचने लगते हैं। अक्टूबर अंत में हिमपात होने के बाद ही लोग यहां से लौटने लगते हैं। अन्य राज्यों की तरह ही उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। =======न तवाघाट-नारायण आश्रम मोटर मार्ग सुधारीकरण की अनुमति शासन से मिल गई है। इसके लिए निविदा भी आमंत्रित कर ली गई हैं। सड़क सुधारीकरण के बाद नारायण आश्रम आने वाले पर्यटकों का सफर आसान होगा।

- एके शुक्ला, उपजिलाधिकारी, धारचूला

chat bot
आपका साथी