सीएम की घोषणा के बाद भी धौलकांडा तक का सफर नहीं कर सकी सड़क

मढ़मानले क्षेत्र के अंतर्गत धौलकांडा गांव आज भी सड़क से नहीं जुड़ सका है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:00 AM (IST)
सीएम की घोषणा के बाद भी धौलकांडा तक का सफर नहीं कर सकी सड़क
सीएम की घोषणा के बाद भी धौलकांडा तक का सफर नहीं कर सकी सड़क

पिथौरागढ़, जेएनएन : मढ़मानले क्षेत्र के अंतर्गत धौलकांडा गांव आज भी सड़क से नहीं जुड़ सका है। दो वर्ष पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सड़क निर्माण की घोषणा की थी। सड़क नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं।

ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि आजादी के 73 वर्ष बाद भी धौलकांडा क्षेत्र की 500 से अधिक की आबादी को सड़क मयस्सर नहीं हुई है। कई बार मांग उठाने के बाद वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने धुर्चू से मोटर मार्ग बनाए जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को वाहन से सफर करने के लिए चार किमी. की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती है। इसी क्षेत्र के अंतर्गत बंदा से ठुमरियाईजर तक भी सड़क प्रस्तावित है, लेकिन वन अधिनियम का पेंच इसमें आड़े आ रहा है। कई बार प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, जिन्हें अब तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने कहा है कि जल्द सड़क का निर्माण नहीं होता है तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।

लोनिवि का कहना है कि सड़क का प्रस्ताव बनाया गया है, स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी