पिथौरागढ़ जिले में बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

पिथौरागढ़ जिले में संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:14 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:14 PM (IST)
पिथौरागढ़ जिले में बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
पिथौरागढ़ जिले में बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने देश को जो राह दिखाई, उस पर चलने का संकल्प भी इस अवसर पर लिया गया।

सोमवार को डा. आंबेडकर की पुण्यतिथि पर तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अगुआई में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि डा. आंबेडकर ने श्रमिकों, किसानों व महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए अपना संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। देश के संविधान को बहुआयामी बनाने के लिए वक्ताओं ने डाक्टर भीमराव आंबेडकर का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, महेंद्र लुंठी, पदमा बिष्ट, सुभम बिष्ट, मुकेश पंत, पवन मेहरा, चंद्रशेखर मखोलिया, निर्मल लोहिया, दिलराम टम्टा, जावेद खान, शंकर लाल, हेम चंद्र ओझा, भगवान सिंह, आरके स्ट्रिंग, कार्तिक खर्कवाल, दीपक तिवारी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) फेडरेशन और बामसेफ के पदाधिकारियों ने आंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा की। सभा में मौजूद लोगों ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गोविंद राम गौतम, हरिनंदन वाल्मीकि, महेश मुरारी, पुष्पेंद्र कुमार, डीआर कोहली, अनिल कुमार, प्रमोद टम्टा, गिरीश प्रसाद, महेंद्र राम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी