बिना दर्शकों की मौजूदगी में प्रतीकात्मक रू प से रामलीला मंचन का श्रीगणेश

श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति के तत्वावधान में पिथौरागढ़ सदर की 124वें रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 10:13 PM (IST)
बिना दर्शकों की मौजूदगी में प्रतीकात्मक रू प से रामलीला मंचन का श्रीगणेश
बिना दर्शकों की मौजूदगी में प्रतीकात्मक रू प से रामलीला मंचन का श्रीगणेश

पिथौरागढ़, जेएनएन : श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति के तत्वावधान में सदर की 124वें रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया है। कोविड-19 के चलते इस बार रामलीला का मंचन बिना दर्शकों की मौजूदगी में प्रतीकात्मक रू प से किया जा रहा है।

रामलीला का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ किया गया। पं. नीरज जोशी ने यजमान त्रिभुवन साह, पंकज जुकरिया, आशीष पुनेठा, योगेश पांडे के हाथों वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। पहले दिन शिव पार्वती संवाद, नारद मोह के बाद राम जन्म तक का मंचन किया गया। मंचन में विष्णु की भूमिका में अभिषेक कलखुड़िया, नारद पंकज जुकरिया, रावण राकेश साह, शिव की भूमिका विजय कुमार ने निभाई। इससे पूर्व मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा पंत व गीता पंत ने संयुक्त रू प से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सोमवार को मंचन के दौरान सोरगढ़ किले की तीसरी वर्षगांठ मनाई भी मनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी