भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी..

पिथौरागढ़ नगर में गुरुवार को रामलीला का मंचन शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 11:09 PM (IST)
भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी..
भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी..

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ नगर में गुरुवार को रामलीला का मंचन शुरू हुआ। 125वें आयोजन के पहले दिन नारद मोह से राम जन्म तक का मंचन किया गया।

देर सायं भाजपा नेता भूपेश पंत और वीरेंद्र साह ठुलघरिया ने गणेश पूजन किया। आयोजकों ने रामलीला के 125 वें वर्ष के आयोजन की रू परेखा प्रस्तुत की। पहले रोज नारद मोह, रावण, कुंभकर्ण विभीषण का ब्रह्मा से वरदान मांगना का मंचन कलाकारों ने किया। देर रात भगवान राम और माता सीता के जन्म के प्रसंग दर्शाया गया। नारद की भूमिका पंकज बिष्ट, भगवान विष्णु की भूमिका गौरव पुनेठा, विश्व मोहिनी- सुमित गड़कोटी, रावण- दीपक खन्ना, कुंभकर्ण-कवींद्र साह, विभीषण की भूमिका अभिषेक कलखुड़िया ने निभाई। दशरथ का अभिनय डा. सीबी जोशी ने किया। आयोजन कराने में कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र माहरा, शिवराज सिंह अधिकारी, राकेश साह, अशोक पाटनी आदि ने सहयोग दिया।

नगर के टकाना क्षेत्र में भी देर सायं रामलीला का मंचन शुरू हुआ। बेरीनाग तहसील के चौकोड़ी क्षेत्र में पहली बार रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बेरीनाग में भी देर सायं रामलीला की शुरू आत हुई। ======= पहली बार महिला रामलीला आयोजन को लेकर कलाकारों में जबदस्त उत्साह

पिथौरागढ़: पहली बार आयोजित हो रही महिला रामलीला को लेकर महिला कलाकारों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। कलाकार हर रोज तीन घंटे रामलीला की तालीम ले रही हैं। आयोजन के लिए महिलाओं को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं।

स्वरांजलि नृत्य वाटिका परिसर में वरिष्ठ कलाकार संजय भट्ट, संदीप पांडे, सीबी जोशी और जगदीश डसीला की देखरेख में महिला कलाकारों को मंचन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। सायं चार बजे से सात बजे तक महिला कलाकार तालीम ले रही हैं। महिला रामलीला कमेटी की अध्यक्ष उमा पांडेय ने बताया कि जिले में पहली बार मुख्य रामलीला संपन्न होने के बाद महिला रामलीला का आयोजन होगा। यह आयोजन रामलीला के 125 वें वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए किया जा रहा है। महिलाओं में आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कमेटी की कोषाध्यक्ष कमला तिवारी ने कहा कि महिला कलाकारों को आगे लाने में यह आयोजन महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि जिले में पहली बार आयोजित हो रही महिला रामलीला के सफल आयोजन के लिए जनसहयोग बेहद जरू री है।

chat bot
आपका साथी