रामलीला मंचन : प्रभु जी हमें वर ले लो..

पिथौरागढ़ नगर में चल रही रामलीला के छठें रोज सूर्पनखा के नाक कान काटने की लीला का मंचन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 10:49 PM (IST)
रामलीला मंचन : प्रभु जी हमें वर ले लो..
रामलीला मंचन : प्रभु जी हमें वर ले लो..

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ नगर में चल रही रामलीला के छठें रोज सूर्पनखा के नाक-कान काटने की लीला का मंचन हुआ। नगर के टकाना क्षेत्र में चल रहे आयोजन में राम वनवास का मार्मिक मंचन कलाकारों ने किया।

पिथौरागढ़ सदर की रामलीला में सूर्पनखा के पंचवटी पहुंचने और भगवान राम पर मोहित होकर उन्हें रिझाने की कोशिश करने के प्रसंग का मंचन कलाकारों ने किया। इसके बाद भगवान राम द्वारा सूर्पनखा को लक्ष्मण के पास भेजने और लक्ष्मण द्वारा क्रोधित होकर सूर्पनखा के नाक-कान काटने के प्रसंगों का मंचन हुआ। कलाकारों के सधे हुए अभिनय को देखने के लिए देर रात तक दर्शक डटे रहे। छठे दिन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा थी। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शो को जीवन में उतारने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रू प में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा मौजूद रहे। आयोजन को संपन्न कराने में कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, शिवराज सिंह अधिकारी, राकेश साह, अशोक पाटनी आदि सहयोग दे रहे हैं।

नगर के टकाना क्षेत्र की रामलीला में राम वनवास और दशरथ मरण के मार्मिक प्रसंगों का मंचन किया गया। दशरथ के पात्र भुवन उप्रेती और सुमंत के पात्र हिमांशु गहतोड़ी ने शानदार अभिनय कर दर्शकों क सराहना बटोरी। वाद्य यंत्रों में केदार दत्त भट्ट, दिनेश उपाध्याय, श्रीकृष्ण अवस्थी, महेश पंत, भुवन पांडेय सहयोग दे रहे हैं। मंच संचालन एमएल वर्मा और चंद्रशेखर महर की अध्यक्षता में हो रहा है। ====== मेरा रूप देखकर चंद्रमा सरमा गया..

लोहाघाट : नगर में रामलीला की धूम मची हुई है। रामलीला के छठवें दिन पंचवटी में सूर्पनखा का प्रवेश से लेकर राम द्वारा सोने के मृग के वध तक की लीला का मंचन किया गया। पंचवटी में सूर्पनखा भेष बदल कर राम लक्ष्मण को रिझाते हुए मेरा रूप देख कर चंद्रमा मुस्कुरा गयो है को दर्शकों ने खूब सराहा। लक्ष्मण ने क्रोधित होकर सूर्पनखा नासिका काट दी। रावण का मरीच भवन में प्रवेश, खर दूषण वध,राम द्वारा स्वर्ण मृग वध तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। देर रात तक दर्शकों ने रामलीला का आनंद उठाया। समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता के दिशा निर्देशन में कोषाध्यक्ष आनंद पुजारी, मुकेश शाह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शिक्षक नरेश राय ने किया। इस दौरान कैलाश बगौली, अमित शाह, संजय फत्र्याल, विनोद गोरखा, विकास कुमार, दीपक सुतेड़ी, राजन राय, क्षितिज जुकरिया, पारस जुकरिया, सतीश राजन, कीर्ति बगौली, मनोज शाह, ईश्वरी लाल शाह, विपिन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। इधर नेपाल से लगे चमदेवल में दूसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने किया। तड़ीका का वध से राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर के आमंत्रण तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष नर सिंह धौनी, लीला निदेशक नाथ राम, तबला वादक गोपाल राम का शाल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी