पिथौरागढ़ जिले में सादगी से मना रक्षाबंधन पर्व

पथौरागढ़ जनपद में रक्षा बंधन का पर्व सोमवार को जिलेभर में सादगी के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:41 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:11 AM (IST)
पिथौरागढ़ जिले में सादगी से मना रक्षाबंधन पर्व
पिथौरागढ़ जिले में सादगी से मना रक्षाबंधन पर्व

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: रक्षा बंधन का पर्व सोमवार को जिलेभर में सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना संकट का असर पर पर्व पर साफ दिखा। बाजार सूने पड़े रहे। यात्रियों से ठसाठस भरे रहने वाले वाहनों में भी सीमित भीड़ दिखाई दी। लोगों ने विधि विधान से जनेऊ पूजन कर नए जनेऊ धारण किए।

बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखियां बांधकर उनके दीघार्यु की कामना की। इस दौरान लोगों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन किया। जिसके चलते कम संख्या में विवाहित बहनें भाईयों के घर पहुंच पाई। वाहनों में भीड़भाड़ नहीं दिखी। भाईयों के घर पहुंचने वाली बहनों ने निजी वाहनों से ही आवागमन को प्राथमिकता दी। मिठाईयों का कारोबार पिछले वर्ष की तुलना में 70 फीसद तक कम रहा। मिठाईयों की जगह लोगों ने फलों की ज्यादा खरीदारी की। जिले के पवित्र घाटों में लोगों ने स्नान कर जनेऊ पूजन किया और नए जनेऊ धारण किए। जनेऊ पूजन के सामूहिक कार्यक्रम इस वर्ष नहीं हुए।

==================

बच्चों ने सैनिकों को बांधी राखी

पिथौरागढ़: घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के बच्चों ने सोमवार को 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिकों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। बच्चों ने खुद तैयार की राखियां जवानों की कलाई में बांधी। बच्चों से राखियां बंधवाकर जवान गदगद नजर आए। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी हर वर्ष सीमा पर तैनात जवानों को राखियां भेजने के साथ ही सैनिकों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाती है। जवानों ने राखियां बांधने वाले बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी