दर के पास मार्ग निर्माण रोकने पर सवाल, जान हथेली पर लेकर पार हो रही आवाजाही

धारचूला बचाओ अभियान ने चीन सीमा को जोड़ने वाले मार्ग में दर के पास निर्माण रोकने पर जताया आक्रोश।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 09:38 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 09:38 AM (IST)
दर के पास मार्ग निर्माण रोकने पर सवाल, जान हथेली पर लेकर पार हो रही आवाजाही
दर के पास मार्ग निर्माण रोकने पर सवाल, जान हथेली पर लेकर पार हो रही आवाजाही

संवाद सूत्र, धारचूला: धारचूला बचाओ अभियान ने चीन सीमा को जोड़ने वाले मार्ग में दर के पास धंस रही सड़क पर कार्य की धीमी गति पर रोष जताया है। यहां पर सड़क निर्माण के लिए कटिंग किए जाने पर महिलाओं के विरोध पर सवाल खड़े किए हैं।

धारचूला बचाओ अभियान के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नबियाल, योगेश गब्र्याल, अश्विनी नपलच्याल, अरिवंद नपलच्याल, दारमा के पूर्व बीडीसी सदस्य मनोज नगन्याल ने बताया कि सोबला- तिदांग मार्ग सामरिक दृष्टि से बेहद महत्व का मार्ग है। दर के पास सड़क धंसने से आवाजाही प्रभावित है। ट्रांसमेनशिप के जरिये यहां पर आवागमन हो रहा है। इस संबंध में जब जानकारी जुटाने अभियान के सदस्य पहुंचे तो इस स्थान की तस्वीर खींचने और फोटो बनाने पर महिलाओं ने विरोध किया। मौके पर ही वीडियो डिलीट कराया गया।

अभियान के सदस्यों का कहना है कि विरोध करने वालों के मकसद का पता नहीं चल सका है। धंस चुकी सड़क के लिए भूमि काटने पर विरोध कर सड़क का कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। अभियान ने एसडीएम से इस मामले में जांच कर कार्यवाही की मांग की है। बताया कि दर के पास मार्ग कटिंग नहीं किए जाने से चीन सीमा से लगे उच्च हिमालयी 13 गांवों के अलावा आइटीबीपी , सेना के कैंपों तक सामान पहुंचाना कठिन हो रहा है। दर के पास वाहन से उतर कर सामान ढोकर दूसरी तरफ पहुंचाना पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले में विरोध करने वालों के बारे में जानकारी हासिल कर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। एसडीएम एके शुक्ला ने बताया कि मौके पर जाकर मामले को सुलझा लिया जाएगा। महिलाएं मुआवजे की मांग कर रही हैं। वार्ता की जाएगी।

chat bot
आपका साथी