बरात और तेल की किल्लत से जाम की समस्या हुई विकराल

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : नगर में बुधवार को एक बार फिर जगह-जगह जाम की समस्या पैदा हो गई। ज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 10:28 PM (IST) Updated:Wed, 09 May 2018 10:28 PM (IST)
बरात और तेल की किल्लत से जाम की समस्या हुई विकराल
बरात और तेल की किल्लत से जाम की समस्या हुई विकराल

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : नगर में बुधवार को एक बार फिर जगह-जगह जाम की समस्या पैदा हो गई। जाम के चलते राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेट्रोल पंपों में तेल की किल्लत ने समस्याएं और बढ़ा दी हैं।

बुधवार को नगर के बैंक रोड, जीआईसी रोड, टकाना रोड और टनकपुर रोड जाम से बेहाल रही। सुबह दस बजे से शुरू हुई समस्या रात आठ बजे तक जारी रही। बरात घरों के आगे जाम की समस्या अधिक रही। पेट्रोल पंपों में तेल की कमी के कारण पंपों के आगे भी जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते स्कूली बच्चों और महिलाओं को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले दस दिनों से नगर जाम की समस्या कराह रहा है। ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू की भूमिका फिलहाल चालान काटने तक ही सीमित है। जाम की समस्या से परेशान नगरवासिसों ने यातायात पुलिस की उदासीनता को लेकर गहरा आक्रोश पनप रहा है।

यातायात पुलिस के प्रभारी दरबान सिंह ने बताया कि बरातों के सीजन और सड़कों की खुदाई के चलते जाम की समस्या खड़ी हो रही है। यातायात पुलिस के जवान व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी