पिथौरागढ़ में गहराई कूड़ा निस्तारण की समस्या

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नैनीपातल क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण को लेकर खड़ा हुआ गतिरोध तीसरे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 10:35 PM (IST)
पिथौरागढ़ में गहराई कूड़ा निस्तारण की समस्या
पिथौरागढ़ में गहराई कूड़ा निस्तारण की समस्या

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नैनीपातल क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण को लेकर खड़ा हुआ गतिरोध तीसरे दिन भी जारी रहा। क्षेत्र के लोगों ने नगर से भेजी गई कूड़े की गाड़ियां वापस लौटा दी। गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कलक्ट्रेट के सम्मुख प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जबरन क्षेत्र में कूड़ा फेंकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने इस क्षेत्र में कूड़ा फेंकने पर रोक लगाई हुई है, बावजूद इसके यहां कूड़ा फेंका जा रहा है। पूर्व में क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद पालिका ने नए स्थल का चयन करने के लिए 45 दिन का समय मांगा था, लेकिन 45 दिन के बाद भी नए स्थल का चयन नहीं हुआ और क्षेत्र में ही कूड़ा डाला जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि पिछले पांच दशक से इस क्षेत्र में कूड़ा डाला जा रहा है, जिससे क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। आए दिन कूड़े के ढेर में आग लगा दिए जाने से क्षेत्र के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस क्षेत्र में अब किसी भी सूरत में कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। जबरदस्ती किए जाने पर क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में लीलाम्बर जोशी, विक्रम सिंह, ललित चंद, कुलदीप तिरवा, मोहन चंद, प्रकाश नाथ आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी