साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में खुलेगा थाना

उच्च हिमालय में व्यास घाटी में गुंजी में प्रतिवर्ष खुलने वाले सीजनल थाना संचालन के लिए कर्मी रवाना हो चुके है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:54 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:54 PM (IST)
साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में खुलेगा थाना
साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में खुलेगा थाना

जासं, पिथौरागढ़: उच्च हिमालय में व्यास घाटी में गुंजी में प्रतिवर्ष खुलने वाले सीजनल थाना संचालन के लिए पुलिस कर्मियों का दल रवाना हो चुका है। पुलिस कर्मियों के गुंजी पहुंचते ही थाना कार्य करने लगेगा।

प्रतिवर्ष कैलास मानसरोवर यात्रा के प्रमुख पड़ाव और भारत चीन व्यापार की मंडी साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में पुलिस थाना संचालित होता है। जून माह से अक्टूबर तक संचालित होने वाले इस थाने के लिए पुलिस दल भेजा जाता है। जिसमें एक थानाध्यक्ष सहित अन्य स्टाफ शामिल रहता है। इस वर्ष कोविड के चलते कैलास मानसरोवर यात्रा और भारत चीन व्यापार संचालित नहीं होने से थाना मध्य जून के बाद खुल रहा है। स्थानीय जनता बीते दिनों से ही थाना खोलने की मांग कर रही थी।

गुरु वार को जिला मुख्यालय से गुंजी थाने में तैनात पुलिस स्टाफ रवाना हो चुका है। इसके लिए पुलिस और संचार विभाग से विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इस दल को जिलाधिकारी आनंद स्वरू प और पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व डीएम और एसपी ने पुलिस दल को ब्रीफ किया और इस मौके पर स्लीपिंग बैग, कैरम बोर्ड, खेल सामग्री, ड्राईफ्रूट और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। गुंजी थाने में तैनात पुलिस जवानों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कर्तव्य का निर्वहन करने को कहा गया। साथ ही उच्च हिमालय में ड्यूटी के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया गया। किसी भी प्रकार की आपदा होने पर स्थानीय लोगों की हर संभव मदद करने को कहा गया।

chat bot
आपका साथी