पुलिस बल चुनाव ड्यूटी में, नगर में जाम बना आफत

संकरी सड़कें बढ़ते वाहनों की संख्या और पार्किंग के अभाव में लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 10:30 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:17 AM (IST)
पुलिस बल चुनाव ड्यूटी में, नगर में जाम बना आफत
पुलिस बल चुनाव ड्यूटी में, नगर में जाम बना आफत

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : संकरी सड़कें, बढ़ते वाहनों की संख्या और पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे खडे़ आड़े, तिरछे वाहनों के चलते आए दिन जाम की समस्या झेलने वाले नगर में विगत दो दिनों से जाम लगना बढ़ गया है। यातायात व्यवस्था देखने वाली पुलिस के अधिकांश जवान चुनाव ड्यूटी में हैं और जाम लगने पर खुलने में घंटों लग रहे हैं। मंगलवार की सुबह जाम लगने से विद्यालय के बच्चे समय से विद्यालय तक नहीं पहुंच सके।

पिथौरागढ़ नगर में पार्किंग एक गंभीर समस्या है। ऊपर से सड़कें संकरी है। अधिकांश वाहन सड़क किनारे आड़ , तिरछे खड़े रहते हैं। दूसरी तरफ नगर में ट्रैफिक काफी अधिक हो चुका है। सुबह से ही नगर में जिले भर की टैक्सियां भी पहुंचने लगती हैं। सड़कें व्यस्त हो जाती हैं और जाम लग जाता है। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के रहने से जाम जल्दी खुल जाते हैं। इधर जिला मुख्यालय में तैनात अधिकांश पुलिस बल जिसमें ट्रैफिक पुलिस भी शामिल है चुनाव ड्यूटी में लगे हैं। नगर की ट्रैफिक व्यवस्था देखने के लिए दो से तीन जवान भर हैं। अब खामियाजा नगर की जनता भुगत रही है।

मंगलवार की सुबह अपटेक तिराहे से विकास भवन जाम लग गया। इस समय नगर के अधिकांश विद्यालयों के वाहन बच्चों को लेकर विद्यालय जाते हैं। जाम लगने से अधिकांश वाहन फंस गए। इसी मार्ग से अधिकांश विद्यालयों के वाहन चलते हैं। इसके अलावा यह नगर का सबसे व्यस्तम मार्ग होने से भारी जाम लग गया। जाम के चलते पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। लगभग डेढ़ तक रहे जाम के चलते स्कूली बच्चे समय से विद्यालय नहीं पहुंच पाए। बाद में पुलिस और कुछ लोगों के प्रयास से जाम खुल सका। इसके साथ ही नगर के अन्य मार्गो पर भी दिन में कई बार जाम लगे।

chat bot
आपका साथी