विश्व पर्यावरण दिवस पर धरा को हरा-भरा रखने का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर पिथौरागढ़ जिलेभर में जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:21 AM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर धरा को हरा-भरा रखने का लिया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर धरा को हरा-भरा रखने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पौधरोपण किया। जिला मुख्यालय में प्रशासन ने आइटीबीपी के साथ मिलकर पपदेव गांव में 3500 पौध लगाए।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने पपदेव गांव में पौध लगाकर कार्यक्रम की शुरू आत करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण सभी का दायित्व है। सामूहिक पहल से ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने जिले के लोगों से मानसून काल में अधिक से अधिक पौध लगाए जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी विनय भार्गव ने मानसून काल में किए जाने वाले पौधरोपण की जानकारी दी। आइटीबीपी की 14 वीं वाहिनी के बलजिंदर सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर बल की ओर से 3500 पौध लगाए जा रहे हैं। मानसून काल में अलग-अलग क्षेत्रों में पौधरोपण किया जाएगा। बल की ओर से बांज, काफल, बुरांश, क्वैराल, सुरई, देवदार आदि के पौध लगाए गए। इस दौरान सुनीता वर्मा, कमला वर्मा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। रिजर्व पुलिस लाइन एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी व सीओ आरएस रौतेला में पौधरोपण किया गया। इसके अलावा जिले के समस्त थानों में पुलिस कर्मियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह की अगुवाई में नन्हें बच्चों ने पेड़ों पर राखियां बांधकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। बच्चों ने आकर्षक पोस्टर तैयार किए। डॉ. सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों का महत्व बताते हुए अपने जीवन के हर खास दिन में एक पौध अवश्य लगाने का आह्वान युवा पीढ़ी से किया। इस अवसर पर सुनीता ओली, ओजस्वी आकोटी, मेघा सिंह, बबीता भट्ट, आराध्या चंद, भागीरथी सिंह आदि मौजूद रहे। एशियन सत्कर्मा मिशन व एशियन एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक स्वामी वीरेंद्रानंद ने कोरोना वॉरियर्स के कार्याें की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। निर्माणाधीन ऑलवेदर सड़क पर एनएच द्वारा धानौल बैंड के पास पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी व एनएच के अधिकारी मौजूद रहे। 55वीं वाहिनी एसएसबी की ए कंपनी द्वारा स्थानीय गांवों में निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। ========= एसएसबी के जवानों ने साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई में लगाए पौध डीडीहाट: विश्व पर्यावरण दिवस पर 11वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया। साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित वाहिनी की गुंजी कंपनी में जवानों द्वारा पौधरोपण किया गया। वाहिनी मुख्यालय में नगरपालिकाध्यक्ष कमला चुफाल के नेतृत्व में 550 पौधे लगाए गए। इस मौके पर कमान अधिकारी महेंद्र प्रताप, उप कमांडेंट एसपी टुन्डुप, उप कमांडेंट अजीत हेमरू म, सहायक कमांडेंट राकेश बेहल आदि बलकर्मी मौजूद रहे। वहीं, वृक्षमित्र स्व. दामोदर सिंह राठौर द्वारा पूर्व में स्थापित किए गए शांतिकुंज में उनकी पुत्री अंजलि भट्ट, ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल व अन्य लोगों ने पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

थल: क्षेत्र के शेरखाना गांव में एक विवाह समारोह के दौरान नवदंपती दीपक व उजाला ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज कार्की, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश आर्या मौजूद रहे।

गंगोलीहाट: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। अभियान में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश धानिक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन मेहरा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, रमेश बोरा, भूपाल आर्या, सुरेंद्र रावल, बसंत लाल साह, भगवान चंद्र, पंकज कोठारी आदि शामिल थे।

बेरीनाग: थाना परिसर में थानाध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। राईगढ़स्यारी सोप स्टोन माइन व पंडित हरिदत्त पेटशाली ग्राम विकास एवं मानव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में भास्कर पेटशाली के नेतृत्व में 101 पौधे लगाए गए। इस मौके पर लोगों ने मानसून काल में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दिनेश ततराड़ी, जनक ततराड़ी, सौरभ ततराड़ी, सावन ततराड़ी ने सहयोग प्रदान किया। वन पंचायत भट्टीगांव में सरपंच कैलाश चनियाल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।

धारचूला: पर्यावरण दिवस पर एनएचपीसी लिमिटेड की धौलीगंगा पावर स्टेशन द्वारा मुख्य महाप्रबंधक विश्वजीत बासु की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया।

chat bot
आपका साथी