ड्यूटी को समर्पित पिथौरागढ़ यातायात पुलिस जवान लटवाल कर रहा अतिरिक्त सेवा

ड्यूटी के प्रति समर्पित कर्मठ पिथौरागढ़ यातायात पुलिस जवान हरीश लटवाल ने दीप पर्व पर अतिरिक्त सेवा करने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 09:48 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 09:48 PM (IST)
ड्यूटी को समर्पित पिथौरागढ़ यातायात पुलिस जवान लटवाल कर रहा अतिरिक्त सेवा
ड्यूटी को समर्पित पिथौरागढ़ यातायात पुलिस जवान लटवाल कर रहा अतिरिक्त सेवा

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : ड्यूटी के प्रति समर्पित कर्मठ यातायात पुलिस जवान हरीश लटवाल ने दीप पर्व को देखते इस वर्ष भी ड्यूटी के अतिरिक्त स्वेच्छा से छह घंटे अतिरिक्त सेवा देने का निर्णय लिया है। दीप पर्व पर नगरपालिका चौक पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वह सुबह से शाम तक 12 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

नगरपालिका चौक पिथौरागढ़ नगर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक है। यहां वाहनों का दबाव होने के साथ ही बाजार में खरीदारी करने वालों की भी काफी भीड़ बनी रहती है। यहां पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों के साथ ही होमगार्ड जवानों की भी तैनाती की गई है। दो शिफ्टों में वे प्रात: आठ से दोपहर दो व दोपहर दो से रात्रि आठ बजे तक ड्यूटी करते हैं। त्योहारी सीजन में दबाव को देखते यहां तैनात सिपाही हरीश लटवाल ने दोनों शिफ्टों में ड्यूटी करने का निर्णय लिया है। लटवाल का ड्यूटी के प्रति समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को वह निर्धारित समय से दो घंटे पहले सुबह छह बजे ही नगरपालिका चौक पहुंच गए। लटवाल पूर्व में भी कई बार ड्यूटी के प्रति निष्ठा पेश कर चुके हैं। सेवाओं को देखते विभिन्न संगठनों ने उनका सम्मान भी किया है। स्थानीय व्यापारियों व विभागीय अधिकारियों ने भी सिपाही लटवाल के कार्याें की सराहना की है।

---

सिमलगैर बाजार जीरो जोन बना दीप पर्व को देखते सिमलगैर बाजार जीरो जोन घोषित कर दिया गया है। दीप पर्व तक यहां सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। सोमवार को नगरपालिका चौक में बैरीकेडिंग कर दी गई। यहां पर तैनात सिपाही हरीश लटवाल, दीपक गिरि, होमगार्ड जवान गिरीश कुमार यातायात व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए हैं।

chat bot
आपका साथी