पुलिस ने पहनाए मास्क, जुर्माना भी वसूला

कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद कई लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:04 PM (IST)
पुलिस ने पहनाए मास्क, जुर्माना भी वसूला
पुलिस ने पहनाए मास्क, जुर्माना भी वसूला

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद कई लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। पुलिस ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को जिले भर में पुलिस टीमों ने बगैर मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क पहनाए साथ ही जुर्माना भी वसूला।

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भी एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में यातायात प्रभारी दरबान सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। 11 लोग बगैर मास्क के बाजार में घूमते मिले। इस दौरान दुपहिया वाहनों पर बगैर हेलमेट के घूम रहे आधा दर्जन लोगों के भी चालान किए गए। प्रत्येक व्यक्ति से 200 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस की ओर से इन लोगों को मास्क भी उपलब्ध कराए गए। पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने कहा है कि संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने का अनुरोध किया है। ========= कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए श्रद्धालुओं को बांटे मास्क

टनकपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस ने टनकपुर और पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क बांटकर उन्हें कोविड नियमों की जानकारी दी गई।

एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर मेला अधिकारी एवं सीओ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड के नियमों और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी एसओपी की जानकारी दी। भैरव मंदिर के थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद ने श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय व्यापारियों को भी कोरोना से बचने के तौर तरीके बताए। कहा कि संक्रमण से बचने के लिए हमेशा मास्क लगाने और और शारीरिक दूरी का पालन करना जरूरी है। उन्होंने समय-समय पर हाथ धोने, एल्कोहल बेस्ड हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क के मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं का मास्क दिए। मेलाधिकारी अविनाश वर्मा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में टनकपुर क्षेत्र में भी कई संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालुओं से संक्रमण न फैले इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही है।

chat bot
आपका साथी