पिथौरागढ़ नगर पालिका को मिलेंगे 6.38 करोड़

पिथौरागढ़ नगर पालिका पिथौरागढ़ में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आठ करोड़ की धनराशि ख्खर्च की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 11:00 PM (IST)
पिथौरागढ़ नगर पालिका को मिलेंगे 6.38 करोड़
पिथौरागढ़ नगर पालिका को मिलेंगे 6.38 करोड़

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर पालिका पिथौरागढ़ में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आठ करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। इसमें 6.38 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार देगी और शेष धनराशि नगर पालिका अपने स्तर से खर्च करेगी।

20 वार्डो वाली पिथौरागढ़ नगर पालिका में कूड़े के बेहतर प्रबंधन को देखते हुए शासन ने बड़ी धनराशि स्वीकृत की है। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत अब पालिका के हर घर से कूड़ा उठाएगी। नगर में रहने वाले सभी परिवारों को अलग-अलग कूड़े के लिए कूड़ेदान दिए जाएंगे। इसमें कागज, प्लास्टिक और अन्य कचरे को अलग-अलग जमा किया जाएगा। नैनीपातल स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में रिसाइक्लिंग प्लांट लाया जाएगा। कूड़े को रिसाइकल के बाद पुन: उपयोग में लाया जाएगा। इससे पालिका की आमदनी में इजाफा होगा। कूड़ा एकत्र करने के लिए पालिका पर्यावरण मित्रों की संख्या बढ़ाएगी। योजना में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि पूरी योजना आठ करोड़ की है, जिसमें 6.38 करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत हो चुके हैं। स्वीकृत धनराशि में से 4.40 करोड़ पालिका को प्राप्त हो गए हैं। शेष धनराशि पालिका अपनी आमदनी से लगाएगी। उन्होंने कहा कि नैनीपातल में रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने के लिए शीघ्र ही विशेषज्ञ पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। प्लांट लग जाने के बाद नैनीपातल में भी कूड़े की समस्या कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना को सफल बनाने के लिए नगर के लोगों का सहयोग बेहद जरू री है। उन्होंने कहा कि घर के कूड़े को इकट्ठा कर रिसाइक्लिंग प्लांट को भेजा जाएगा। इससे कूड़ा का निस्तारण की समस्या भी खत्म हो जाएगी

chat bot
आपका साथी