2.32 करोड़ की लागत से सुधरेगी मुख्यालय से सटे गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत

चंडाक क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य शुभारंभ विधायक चंद्रा पंत ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:37 PM (IST)
2.32 करोड़ की लागत से सुधरेगी मुख्यालय से सटे गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत
2.32 करोड़ की लागत से सुधरेगी मुख्यालय से सटे गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत

पिथौरागढ़, जेएनएन : चंडाक क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों की हालत सुधारने के लिए सरकार ने 2.32 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। विधायक चंद्रा पंत ने दोनों सड़कों के कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि गांवों की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जाएगा।

छेड़ा से कुमैयाचौड़ को जोड़ने वाली सात किमी. लंबी सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में हैं। ग्रामीणों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण की मांग विधायक चंद्रा पंत के सम्मुख रखी थी। विधायक पंत ने इस सड़क के सुधारीकरण के लिए 32 लाख की धनराशि स्वीकृत कराई है। इस धनराशि से सड़क सुधारीकरण के साथ ही डामरीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। इसके साथ ही 10 किमी. लंबी छेड़ा-दिग्तोली सड़क के विस्तारीकरण सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। विधायक ने दोनों सड़कों का कार्य शुरू कराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर लोनिवि के अधिकारियों सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी