डीएम-एसपी ने बगैर मास्क के घूम रहे छह लोगों का किया चालान

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को नगर का आकस्मिक निरीक्षण कर बगैर मास्क घूम रहे लोगों का चालान काटा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 10:59 PM (IST)
डीएम-एसपी ने बगैर मास्क के घूम रहे छह लोगों का किया चालान
डीएम-एसपी ने बगैर मास्क के घूम रहे छह लोगों का किया चालान

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बगैर मास्क के घूम रहे छह लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों के चालान काटे गए। नगर में जरू रतमंद लोगों को मास्क भी वितरित किए गए। जिलाधिकारी आनंद स्वरू प और पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने शनिवार को सिल्थाम, गांधी चौक, सिमलगैर, धमौड़ आदि क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से वार्ता की और कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया। नगर में लोगो से मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों ने कहा। बगैर मास्क के घूम रहे छह लोग अधिकारियों के हत्थे चढ़ गए। इन लोगों के चालान की कार्रवाई के बाद बगैर मास्क के बाजार में नहीं निकलने की हिदायत दी गई। प्रशासन की ओर से नगर में जरू रमंद लोगों को मास्क वितरित किए गए।

लगातार दूसरे दिन औचक निरीक्षण का असर आज बाजार में साफ दिखा और व्यापारियों ने दो बजे तक अपनी दुकानें बंद कर ली। दो बजे बाद बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। ======= कोरोना संक्रमण के चलते दो बजते ही बाजार में पसरा सन्नाटा

चम्पावत : कोरोना को हराने के लिए सरकार के आदेश के चलते दो बजते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। लोग दो बजे से पहले ही आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। शनिवार को चम्पावत बाजार समेत सभी नगरों में दोपहर एक बजे तक दुकानों में खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही। हालांकि इस दौरान कोविड के नियमों का पालन किया गया। यही हाल लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा नगरों के अलावा ग्रामीण इलाकों की बाजारों में दो बजे से कुछ पहले ही व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। लोग बड़ी संख्या में जरूरी सामना खरीदने के लिए बाजार आए और पुलिस की सख्ती देख उन्होंने समय से घर जाना बेहतर समझा। कई लोग बिना मास्क के तो कई मास्क को ढंग से पहनकर नहीं आए।

chat bot
आपका साथी