पिथौरागढ़ जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर कर रहा सैनिटाइजेशन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला पंचायत द्वारा पिथौरागढ़ जनपद के समस्त ब्लाकों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 10:47 PM (IST)
पिथौरागढ़ जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर कर रहा सैनिटाइजेशन
पिथौरागढ़ जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर कर रहा सैनिटाइजेशन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला पंचायत द्वारा जनपद के समस्त आठों विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन अभियान युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। साथ ही कोविड से बचाव के लिए जिपं सदस्यों के माध्यम से ग्रामीणों के लिए आवश्यक सुरक्षा किट वितरित किए जा रहे हैं।

शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा के निर्देशन में विकासखंड धारचूला के ग्रामीण बाजारों व कस्बों में सैनिटाइजेशन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत के अवर अभियंता निर्मल उप्रेती द्वारा जिपं सदस्य जीवन ठाकुर, सीता मर्तोलिया, सुरेश जेठा, गंगोत्री दताल व महेंद्र सिंह धामी को सुरक्षा किट वितरित किए गए। अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से विकासखंड विण, मूनाकोट, कनालीछीना, डीडीहाट, बेरीनाग व गंगोलीहाट के ग्रामीण बाजारों व कस्बों में सैनिटाइजेशन कर दिया गया है। शुक्रवार को धारचूला के बाद शनिवार को मुनस्यारी विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कार्य किया जाएगा। जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने बताया कि जिपं की ओर से अपने प्रत्येक सदस्य को एक सुरक्षा किट मुहैया कराई जा रही है। जिसमें सैनिटाइजेशन के लिए मशीन, सोडियम हाइपो क्लोराइड, हैंड सैनिटाइजर, पीपीई किट, ग्लब्ज, मास्क आदि सामग्री उपलब्ध है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लग सके। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की समस्त जनता से इस महामारी की रोकथाम के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की है। ========= कोरोना से बचाव के लिए मास्क तैयार कर रही महिलाएं पिथौरागढ़: कोरोना के खिलाफ जारी जंग में महिलाएं भी अपने स्तर से सहयोग कर रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के निर्देशन में सीमांत जनपद में महिला मोर्चा एनजीओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष बबिता पुनेठा के मार्गदर्शन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मास्क बनाए जा रहे हैं। जिसमें हेमा भंडारी, जनिता बिष्ट, उमा बुंगला, बसंती देवी, हीरा देवी आदि सहयोग कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी