सीमांत जिले में खत्म हुआ पेट्रोल-डीजल, थम गए वाहनों के पहिये

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में डीजल और पेट्रोल खत्म गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:24 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:24 PM (IST)
सीमांत जिले में खत्म हुआ पेट्रोल-डीजल, थम गए वाहनों के पहिये
सीमांत जिले में खत्म हुआ पेट्रोल-डीजल, थम गए वाहनों के पहिये

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में डीजल और पेट्रोल खत्म गया है। ईधन नहीं मिलने से तमाम रुटों पर संचालित होने वाली टैक्सियां खड़ी हो गई हैं। वाहन चालक तेल के लिए पेट्रोल पंपों में भटकते रहे।

जिले को जोड़ने वाले सभी मोटर मार्ग बंद होने से पिछले चार दिनों से पेट्रोल और डीजल के वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। जिले में ईंधन लालकुआं डिपो से पहुंचता है। जिला मुख्यालय में दर्जन भर पेट्रोल पंप में आम आदमी के लिए पेट्रोल डीजल का कोटा गुरुवार को खत्म हो गया। जिले में अब केवल रिजर्व कोटे का ही तेल बचा हुआ है, जिसे सिर्फ आपातकालीन स्थितियों में ही उपयोग में लाया जा सकता है।

जिला मुख्यालय में हर रोज तीस हजार लीटर पेट्रोल डीजल की खपत होती है। जिले की अन्य तहसीलों में करीब 20 हजार लीटर तेल खपता है। तेल नहीं मिलने से जनपद के आंतरिक मार्गो पर चलने वाली अधिकांश टैक्सियां गुरुवार को खड़ी हो गई। सीमित संख्या में ही टैक्सियों का संचालन हुआ। पिथौरागढ़-हल्द्वानी रोड के सुचारू होने तक जिले में तेल का संकट बरकरार रहेगा। साह पेट्रोल पंप के स्वामी वीरेंद्र साह ठुलघरिया ने बताया कि तेल के टैंकर लालकुआं डिपो में खड़े हैं। सड़क खुलते ही जल्द से जल्द टैंकरों को पिथौरागढ़ पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। ========= टमाटर 160 रुपये किलो, प्याज पहुंचा 80 पर

पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में सब्जियों का संकट गहरा गया है। मैदानी क्षेत्रों से सब्जियां नहीं पहुंचने के चलते टमाटर 160 रुपये किलो तक बिक रहा है, प्याज 80 पर पहुंच गया है। आम आदमी के लिए अब सब्जी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। सस्ता आहार माना जाने वाले अंडा भी आउट आफ स्टाक हो गया है।

जिले को जोड़ने वाली सभी सड़के बंद होने के चलते पिछले चार दिनों से सब्जी के वाहन पिथौरागढ़ नहीं पहुंच सके हैं। सब्जी पीलीभीत और हल्द्वानी मंडी से पिथौरागढ़ पहुंचती हैं। दोनों ही मंडियों को जोड़ने वाली सड़कें बंद पड़ी हैं। जिले में टमाटर लगभग खत्म हो गया है। गुरुवार को इक्का दुक्का दुकानों में दिखा टमाटर 160 रुपये किलो तक बिका। सड़क बंद होने से पहले 60 रुपये किलो बिक रहा प्याज अब 80 पर पहुंच गया है। आलू के दामों में भी पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। जिले में आलू का स्टाक भी खत्म होने के कगार पर है। शुक्रवार से जिले में आलू की भी दिक्कत खड़ी हो सकती है। प्रोटीन का अच्छा स्रोत माने जाने वाला अंडा भी लोगों को नहीं मिल रहा है। वाहन नहीं आने से लोगों को ताजे फल भी नहीं मिल पा रहे हैं। सब्जी की कमी के चलते गुरुवार को अधिकांश दुकानों में ताले लटके रहे।

chat bot
आपका साथी