पेयजल समस्या को लेकर खाली बर्तनों के साथ गरजे सरस्वती विहार के लोग

पानी की समस्या को लेकर सरस्वती विहार कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 10:58 PM (IST)
पेयजल समस्या को लेकर खाली बर्तनों के साथ गरजे सरस्वती विहार के लोग
पेयजल समस्या को लेकर खाली बर्तनों के साथ गरजे सरस्वती विहार के लोग

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: तापमान बढ़ने के साथ ही नगर में पेयजल संकट भी गहराने लग गया है। नगर के सरस्वती विहार कॉलोनी में विगत दस दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे गुस्साए कॉलोनी के लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। साथ हीे 24 घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल नहीं होने पर जलसंस्थान दफ्तर में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।

रविवार को यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में पुराना नर्स सेंटर में एकत्र कॉलोनीवासियों ने जलसंस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तिवारी ने कहा कि कॉलोनी में विगत दस दिनों से नलों में पानी नहीं टपक रहा है। जिस कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई किमी दूर जाकर पानी ढोने को मजबूर हैं। परिवार के बुजुर्गाें, महिलाओं, बच्चों सभी का सारा समय पानी के इंतजाम में ही व्यतीत हो जा रहा है। मुन्नी देवी व गायत्री जोशी ने कहा कि जलसंस्थान द्वारा पेयजल को लेकर कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। महिलाओं को सारा काम छोड़कर पानी के लिए घंटों नौले-धारों में लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। इसके बावजूद उन्हें आपूर्ति के सापेक्ष पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। आनंद पांडेय व चंद्रशेखर उप्रेती ने कहा कि शिकायत के बाद भी पेयजल महकमा इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शन करने वालों में शिवम पंत, लक्ष्मण सिंह रावत, हेमलता उप्रेती, मंजू कार्की, सोनी, लीला पांडेय, रिया, निकिता, सुमन, मुन्नी, मंजू, गीता, नेहा, ममता, गायत्री जोशी, नरेंद्र कुमार, विनीत कुमार, कृष्ण प्रसाद, रवि कुमार, शिवराज, हेमा उप्रेती, ऋतु पांडेय, तनुज, हर्षित, हीरा, रिकी, समर, अंकित, मलय, कमल उप्रेती, सुरेश, मोहित, सागर, कुलदीप, किरण, मुकेश, रेणु, भावना, प्रियंका, मुन्नी देवी, गोविंदी आदि शामिल थे। ======न्

पुराना नर्स सेंटर में दस दिन से पानी न आने को लेकर विभाग के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। विभाग द्वारा नगर में सुचारू रू प से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है।

- अशोक कुमार, ईई, जलसंस्थान।

chat bot
आपका साथी