लकड़ी टाल को लेकर फूटा नगरवासियों का गुस्सा

तीन वर्ष से जलाने की लकड़ी की समस्या से जूझ रहे नगर के लोगों को आक्रोश फूट पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 11:11 PM (IST)
लकड़ी टाल को लेकर फूटा नगरवासियों का गुस्सा
लकड़ी टाल को लेकर फूटा नगरवासियों का गुस्सा

पिथौरागढ़, जेएनएन: तीन वर्ष से जलाने की लकड़ी की समस्या से जूझ रहे नगर के लोगों को आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। नगरवासियों ने वन निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर धरना दिया। शीघ्र लकड़ी टाल नहीं खोले जाने पर नगरवासियों ने निगम कार्यालय में तालाबंदी कर देने की चेतावनी दी है।

जिला मुख्यालय में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण के चलते लकड़ी टाल को बंद करना पड़ा था। टाल के लिए आवंटित भूमि पार्किंग में समाहित कर ली गई। नया टाल खोलने के लिए ऐंचोली में भूमि आवंटित की गई है। इसके लिए 25 लाख की धनराशि भी शासन से स्वीकृत है, लेकिन तीन वर्ष बाद भी लकड़ी टाल का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। जिसके चलते लोगों को जलाऊ लकड़ी नहीं मिल पा रही है। शीतकाल में लोग खासे परेशान रहते हैं। कई बार मांग करने के बाद भी टाल निर्माण नहीं होने से नाराज लोगों ने गुरुवार को घंटाकरण स्थित वन निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि शासन-प्रशासन सीमांत जिले की उपेक्षा कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र लकड़ी टाल का निर्माण नहीं किया गया तो निगम कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, अनिल माहरा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वर्मा, मनीष चौधरी, सुरेश बजरंगी, दिनेश जोशी, राजेंद्र लुंठी आदि शामिल थे। ===== बाराकोट टेलीफोन एक्सचेंज का कटा कनेक्शन

लोहाघाट : बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बिजली विभाग ने बाराकोट टेलीफोन एक्सचेंज का कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटने से ब्लाक के सरकारी कार्यालयों में कार्य नहीं होने पर जनता में आक्रोश फैल गया। विद्युत विभाग ने संचार विभाग को बिल जमा करने के लिए तीन दिन का समय देते हुए कनेक्शन जोड़ दिया है। विद्युत विभाग सहायक अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि बीएसएनएल पर लगभग एक लाख से उपर का विद्युत बिल बकाया था। जिस कारण मंगलवार को बिजली का कनेक्शन काट दिया। संचार विभाग के उच्च अधिकारियों ने बिल भुगतान के लिए तीन दिन का समय मांगने पर जोड़ दिया गया है। कनेक्शन जोड़ने के बाद क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्य सुचारू होने लगा।

chat bot
आपका साथी