किसान अधिकार दिवस के रू प में मनाई पटेल की जयंती और इंदिरा का बलिदान दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस और देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:26 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:15 AM (IST)
किसान अधिकार दिवस के रू प में मनाई पटेल की जयंती और इंदिरा का बलिदान दिवस
किसान अधिकार दिवस के रू प में मनाई पटेल की जयंती और इंदिरा का बलिदान दिवस

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस और देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान अधिकार दिवस के रू प में मनाया।

गांधी चौक में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सम्मुख एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका नमन किया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने रियासतों में बंटे भारत को अखंड बनाने में अपना योगदान दिया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांटकर दुनिया भर को भारत की ताकत दिखाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान देश का पालक है और उसकी समस्या पूरे देश की समस्या है। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश कापड़ी, हिमांशु ओझा, शुभम बिष्ट, करन सिंह, ऋषभ कल्पासी, भूरे मियां, जावेद खान, खीमराज जोशी, शिवम पंत, लक्ष्मण प्रसाद, त्रिलोक बिष्ट, कार्तिक खर्कवाल, कैलाश जोशी, विनय वर्मा, ललित कुमार, विजय सौन, गोपाल सती, बाब कन्याल, नवीन ऐरी, साहिल पाल आदि मौजूद रहे। =========== कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व पटेल को किया याद

संवाद सहयोगी, चम्पावत : काग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाधी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल को भी श्रद्धांजलि दी। शनिवार को चम्पावत में पार्टी जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में इंदिरा गाधी सहित सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में इंदिरा गांधी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बाधने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। अतुल्य है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता भगीरथ भट्ट, महामंत्री विकास साह, हरीश चौधरी, उमेश खर्कवाल, रोहित बिष्ट, चिराग फत्र्याल, अजय प्रहरी, हरीश उप्रेती, नीरज पाडेय आदि मौजूद रहे। टनकपुर, बनबसा और लोहाघाट में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी