रोडवेज बस सेवा के नियमित संचालन न होने से यात्री परेशान

संवाद सूत्र, धरमघर : धरमघर क्षेत्र के लोग दिल्ली-धरमघर बस सेवा का नियमित संचालन नहीं होने से क्ष्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Mar 2018 05:06 PM (IST) Updated:Sun, 11 Mar 2018 05:06 PM (IST)
रोडवेज बस सेवा के नियमित संचालन न होने से यात्री परेशान
रोडवेज बस सेवा के नियमित संचालन न होने से यात्री परेशान

संवाद सूत्र, धरमघर : धरमघर क्षेत्र के लोग दिल्ली-धरमघर बस सेवा का नियमित संचालन नहीं होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जोशी, प्रकाश जोशी, मनोहर पंचपाल और पुष्पा पंचपाल ने कहा है कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए धरमघर से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा का संचालन किया जा रहा है, लेकिन यह सेवा अनियमित रू प से संचालित हो रही है। बस कई दिन धरमघर तक पहुंचती ही नहीं है। बस मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों में ही खड़ी कर दी जा रही है। जिससे क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नियमित रू प से बस का संचालन किए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी