क्विज प्रतियोगिता में पंकज व ओम की टीम ने मारी बाजी

राइंका कुम्डार में छात्र-छात्राओं की बौद्धिक व तार्किक प्रतियोगिताएं हुई। पंकज व ओम की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:20 AM (IST)
क्विज प्रतियोगिता में पंकज व ओम की टीम ने मारी बाजी
क्विज प्रतियोगिता में पंकज व ओम की टीम ने मारी बाजी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: राइंका कुम्डार में छात्र-छात्राओं की बौद्धिक व तार्किक शक्ति का विकास करने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के मध्य आयोजित कराई गई। जिसमें राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, समसामयिकी, इतिहास, विज्ञान, खेल व उत्तराखंड पर आधारित विषयों में क्विज का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पंकज सिंह व ओम बिष्ट की टीम विजेता और छाया इगराल व दीपिका इगराल की टीम उपविजेता रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने कहा कि विद्यालय में इस तरह की गतिविधियां आयोजित करने से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का निखार होता है। कार्यक्रम के संयोजक अध्यापक दिनेश चंद्र भट्ट ने विजेता व उपविजेता टीम को प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के रू प में दो हजार रु पये देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश चंद्र भट्ट, महेंद्र सिंह डसीला व डॉ. भुवन चंद्र धरियाल ने संयुक्त रू प से किया।

chat bot
आपका साथी