नेपाली पेंशनरों के लिए खुले झूला पुल, 527 लोगों ने की आवाजाही

नेपाल के पेंशनर्स के लिए शुक्रवार को झूला पुल खोले गए। इस दौरान 527 लोगों ने आवाजाही की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:21 PM (IST)
नेपाली पेंशनरों के लिए खुले झूला पुल, 527 लोगों ने की आवाजाही
नेपाली पेंशनरों के लिए खुले झूला पुल, 527 लोगों ने की आवाजाही

जेएनएन, धारचूला/झूलाघाट: नेपाल के पेंशनर्स के लिए शुक्रवार को भी भारत और नेपाल के मध्य तीन पुल धारचूला, जौलजीबी और झूलाघाट खुले। इस दौरान सर्वाधिक 527 लोगों ने आवाजाही की। जिसमें पेंशनर्स सहित अन्य लोग भी शामिल रहे। धारचूला में 179 लोगों ने आवाजाही की। जिसमें नेपाल से भारत आने वालों की संख्या अधिक रही। जौलजीबी में पेंशनर्स तो काफी कम आए, परंतु पुल खुलने पर नेपाल से भारी संख्या में लोग खरीदारी के लिए भारत आए।

झूलाघाट में एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल से पेंशनर्स सहित 29 लोग भारत आए। जिसमें 199 पुरुष, 81 महिला और 10 बच्चे शामिल रहे। भारत से कुल 337 लोग नेपाल गए। जिसमें 179 पुरु ष, 154 महिला और चार बच्चे नेपाल गए। धारचूला पुल से सुबह एक घंटे के लिए पुल खुलने पर भारत से नेपाल 17 लोग गए। जिसमें आठ पुरु ष और 9 महिला शामिल रहे। सायं को एक घंटे पुल खुलने पर नेपाल से 36 लोग नेपाल गए और 63 लोग भारत आए। जौलजीबी पुल से वास्तविक संख्या नहीं मिली है बताया जा रहा है कि यहां पर नेपाल और भारत के बीच सौ से अधिक लोगों ने आवाजाही की। ===========

नेपाल ने दशरथ चंद नगरपालिका क्षेत्र में दस दिन का लाकडाउन किया झूलाघाट: भारत से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में झूलाघाट के पार दशरथ चंद नगरपालिका में 18 कोरोना पाजिटिव मिलने से नेपाल के बैतड़ी जिला प्रशासन ने नपा क्षेत्र में शनिवार से दस दिन का लाकडाउन लगा दिया है। भारत नेपाल को जोड़ने वाला झूला पुल भी नेपाल में दशरथ चंद नगरपालिका वार्ड नंबर आठ में आता है। इस दौरान सभी सरकारी, गैर सरकारी, कार्यालय बंद रहेंगे। वाहनों का संचालन भी बंद रहेगा। धार्मिक कार्य और विवाह समारोह में दस लोग ही भाग ले सकेंगे। अभी शनिवार एक दिन और पेंशनर्स के लिए पुल खुलना है। इधर एक बार फिर नेपाल प्रहरी, नेपाल सशस्त्र बल भारत से सामान ले जाने पर परेशान करने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी