पाटी में 1.800 किग्रा चरस के साथ एक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पाटी पुलिस ने सफलता हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:06 PM (IST)
पाटी में 1.800 किग्रा चरस के साथ एक गिरफ्तार
पाटी में 1.800 किग्रा चरस के साथ एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, चम्पावत : नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पाटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1.800 किग्रा चरस के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त बाइक सीज कर दी।

एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस का मादक पदाथरें की तस्करी की रोकथाम को लेकर अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत गुरुवार की शाम को थाना पाटी पुलिस ने रैंगल बैंड के पास से मोटर साइकिल संख्या-यूके 03 बी, 9005 में सवार किरन अर्जुन पुत्र जगदीश लाल, निवासी ग्राम छीड़ा बटोली, लोहाघाट को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक किलो 800 ग्राम चरस बरामद की। आरोपित के खिलाफ पाटी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा यह चरस स्वयं ही अपने घर में तैयार की गई है। जिसे वह हल्द्वानी, रुद्रपुर, बरेली क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस टीम में एसओ हरीश प्रसाद, कास्टेबल विनोद कुटियाल व हरीश सिंह शामिल रहे। ======== नाबालिग को भगाने के आरोप में दो ओर गिरफ्तार, महिला के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत तहसील मुनस्यारी से नाबालिग युवती को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने दो और युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बेरीनाग की एक महिला को भी मामले में आरोपित बनाया गया है।

23 जुलाई को मुनस्यारी में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सर्विलांस की मदद से नाबालिग के हल्द्वानी में होने का पता लगा लिया। हल्द्वानी पहुंची पुलिस ने नाबालिग युवती को बरामद कर लिया। इस मामले में आरोपित संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रही प्रियंका मौनी और न्यायालय में दिए गए बयानों के बाद इस मामले में सहयोग करने वाले मनोज सिंह, नवीन सिंह और तनुजा चौधरी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक मनोज सिंह और नवीन सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित महिला तनुजा चौधरी को गिरफ्तार करने के प्रयास चल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी