हरेला पर्व पर पिथौरागढ़ जिले में लगाए जाएंगे डेढ़ लाख पौधे

पिथौरागढ़ में 16 जुलाई को मनाए जाने वाले हरेला पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:38 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:38 PM (IST)
हरेला पर्व पर पिथौरागढ़ जिले में लगाए जाएंगे डेढ़ लाख पौधे
हरेला पर्व पर पिथौरागढ़ जिले में लगाए जाएंगे डेढ़ लाख पौधे

संस, पिथौरागढ़ : 16 जुलाई को मनाए जाने वाले हरेला पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हरेला पर्व पर जिलेभर में डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें ग्राम्य विकास विभाग सर्वाधिक 60 हजार पौधों का सहयोग देगा।

बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हरेला पर्व को लेकर सेना, आइटीबीपी, एसएसबी और सरकरी महकमों की बैठक हुई। बैठक में हरेला पूर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी आनंद स्वरू प ने सात दिन के भीतर पौधरोपण का प्रस्ताव सभी विभागों से उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व पर किए जाने वाले पौधारोपण में चारा प्रजाति के ही पौधे लगाए जाए, जिससे कि ग्रामीणों को जानवरों के लिए वर्षभर चारा उपलब्ध हो सके और ग्रामीण जंगलों की सुरक्षा में रू चि लें। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को हरेला पर्व के लिए समय से पौधों का इंतजाम कर लेने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, प्रभागीय वनाधिकारी विनय भार्गव, सीडीओ अनुराधा पाल सहित सुरक्षा बलों के अधिकारी मौजूद रहे। यक्षवती नदी में गंदगी प्रवाहित करने वालों पर होगी कार्रवाई पिथौरागढ़: जिलाधिकारी आनंद स्वरू प ने कहा कि इस वर्ष हरेला पर्व नदियों के पुनर्जीवन की थीम पर होगा। इस थीम पर नगर की यक्षवती नदी(रई गाड़)केपुनर्जीवन कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि यक्षवती नदी में गंदगी प्रवाहित करने वालों को चिंहित कर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक जल स्रोत का चयन कर उसके संरक्षण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

-----------

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

संस, लोहाघाट : एचडीएफसी बैंक की स्थानीय शाखा की ओर से बुधवार को जीजीआइसी परिसर में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इसके तहत माल्टा, संतरा, नीबू, अनार समेत विभिन्न प्रकार के चौड़ी पत्ते वाले पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य मीना शुक्ला ने बैंक की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि रोपित पौधों की पूरी तरह देखरेख की जाएगी। शाखा प्रबंधक रितेश कांडपाल ने कहा कि पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। यह पशु पक्षियों को भी आसरा देते हैं। उन्होंने लोगों से पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया। सहायक प्रबंधक कैलाश तिवारी ने सहयोग के लिए कॉलेज प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान संजय पाटनी, योगेश शर्मा, राजेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। इधर लोहाघाट के छमनियां चौड़ स्थित राजकीय पालीटेक्निक परिसर में हरेला पर्व पर पौध रोपण के लिए 250 गड्ढे खोद लिए गए हैं। यहां फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी