नेपाल में बस खाई में गिरी, 14 घायल

झूलाघाट: भारत की सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में सोमवार को बैतड़ी से महेंद्रनगर जा रही एक बस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 May 2018 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 07 May 2018 10:19 PM (IST)
नेपाल में बस खाई में गिरी, 14 घायल
नेपाल में बस खाई में गिरी, 14 घायल

झूलाघाट: भारत की सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में सोमवार को बैतड़ी से महेंद्रनगर जा रही एक बस दस मीटर खाई में गिर गई। बस में सवार 14 लोग गंभीर रू प से घायल हो गए हैं। जिनका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के अनुसार बुधवार की सुबह तीन बजे महाकाली यातायात की बस बैतड़ी के गन्नाबाट से 34 सवारियों को लेकर महेंद्र नगर जा रही थी। बस आगे चलकर दशरथ चंद्र राजमार्ग में करीब पौने चार बजे पाटन नगरपालिका वार्ड नं. 10 के अनारखोली के पास कुछ देर के लिए रू की। इस दौरान बस ढलान में अपने आप ही पीछे को आने लगी। बस चालक ने अपना संतुलन खो दिया। बस दस मीटर नीचे खाई में जा गिरी। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। बस में सवार चालक समेत 14 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका सुदूर पश्चिम उपक्षेत्रीय अस्पताल डडैलधुरा में उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी