युवाओं को फिटनेस के प्रति किया जा रहा जागरूक, नेहरू युवा केंद्र का फिट इंडिया अभियान जारी

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विगत 15 अगस्त से चल रहा फिट इंडिया युवा क्लब अभियान जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:15 AM (IST)
युवाओं को फिटनेस के प्रति किया जा रहा जागरूक, नेहरू  युवा केंद्र का फिट इंडिया अभियान जारी
युवाओं को फिटनेस के प्रति किया जा रहा जागरूक, नेहरू युवा केंद्र का फिट इंडिया अभियान जारी

पिथौरागढ़, जेएनएन: नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विगत 15 अगस्त से चल रहा फिट इंडिया युवा क्लब अभियान आखिरी चरण में पहुंच चुका है। अभियान के तहत जिले के समस्त विकासखंडों में विभिन्न फिटनेस गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम का समापन गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को किया जाएगा।

केंद्र के समन्वयक ध्रुव डोगरा ने बताया कि अभियान के तहत स्वयंसेवकों द्वारा जनपद भर में 200 से अधिक युवा मंडलों से जुड़े युवाओं के बीच योग, दौड़ व अन्य शारीरिक गतिविधिया कराई जा रही हैं। यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक संपूर्ण भारतवर्श में मनाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में फिटनेस को लेकर जागरू कता फैलाना है, ताकि युवा अपने शरीर को फिट रखकर शारीरिक व मानसिक रू प से स्वस्थ रह सकें। डोगरा ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 151 जयंती के अवसर पर मुनस्यारी स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खलिया टॉप व ईको पार्क में युवा स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान व फिट इंडिया रन के माध्यम से अभियान का समापन किया जाएगा। जिसमें विकासखंड मुनस्यारी के 10 से अधिक युवा मंडलों के युवक-युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी