रियांसी में लगी पशु प्रदर्शनी में नवीन सिंह की गाय रही चैंपियन

पशुधन विभाग के तत्वावधान में रियासी के झौलखेत मैदान में आयोजित पशु प्रदर्शनी में नवीन की गाय ने बाजी मारी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:24 PM (IST)
रियांसी में लगी पशु प्रदर्शनी में नवीन सिंह की गाय रही चैंपियन
रियांसी में लगी पशु प्रदर्शनी में नवीन सिंह की गाय रही चैंपियन

जासं, पिथौरागढ़: पशुधन विभाग के तत्वावधान में रियासी के झौलखेत मैदान में आयोजित पशु प्रदर्शनी में नवीन सिंह की गाय चैंपियन घोषित की गई।

झौलखेत मैदान में आयोजित जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी में 15 गाय पालक, तीन भैंस पालक, नौ जोड़ी बैल, 51 बछिया और 31 बकरी पालकों ने अपने जानवरों के साथ प्रतिभाग किया। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विद्यासागर कापड़ी के निर्देश पर पशु चिकित्साधिकारी मूनाकोट डा. लाल सिंह सामंत के संचालन में आयोजित पशु प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ पशु पहुंचाए गए। पशु प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में डा. लाल सिंह सामंत, डा. सौरभ भट्ट और डा. फरहीन शामिल थे।

गाय वर्ग में प्रेमा जोशी की गाय दूसरे स्थान पर रही। बछिया वर्ग में भावना खड़ायत की बछिया प्रथम, बसंत चंद की द्वितीय और विमला देवी की बछिया तृतीय स्थान पर रही। बैल वर्ग में रमेश सिंह की बैलों की जोड़ी प्रथम, श्याम सिंह की द्वितीय और जगदीश सिह की तृतीय स्थान पर रही। बकरी वर्ग में लक्ष्मण सिंह प्रथम, भगवान राम की बकरी दूसरे स्थान पर रही। भैंस वर्ग में राजेंद्र राम को पुरस्कार दिया गया।

प्रदर्शनी के सफल आयोजन में विपिन जोशी, महेंद्र सिंह, रितु जोशी और अमित कुमार ने सहयोग दिया। प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे पशुओं के पालकों को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. वीके जोगदंडे ने पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पशुपालन रोजगार का मुख्य साधन है। पशुपालकों से पशुओं की उचित देखभाल कर अपनी आजीविका को सुधारने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान रियासी राधिका देवी ने उनकी ग्राम पंचायत के अंतर्गत जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी आयोजित करने पर पशुपालन विभाग का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी