नंद किशोर जोशी दूसरी बार बने नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में कार्यकारिणी का गठन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:15 AM (IST)
नंद किशोर जोशी दूसरी बार बने नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष
नंद किशोर जोशी दूसरी बार बने नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

पिथौरागढ़, जेएनएन : रविवार को लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी चुनी गई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊं/गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश गुरू रानी ने किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से संगठन की जनपद कार्यकारिणी के लिए निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। जिसमें नंद किशोर जोशी को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा नरेंद्र सिंह महर सचिव, चंदन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, चंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, पुरमल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तारा चंद्र पंत, शंकर सिंह व प्रयाग दत्त जोशी संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर संगठन को मजबूती दिलाने की शपथ ली। कार्यक्रम में जगदीश बिष्ट, घनश्याम राम, कौस्तुबानंद पुनेठा, पुष्कर सिंह, शंकर सिंह, प्रयाग दत्त जोशी समेत समस्त खंडों के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी