महिला चिकित्सक की नियुक्ति नहीं तो आंदोलन

पिथौरागढ़ में सीमांत क्षेत्र धारचूला के ग्रामसभा बलुवाकोट में स्थित मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Dec 2020 04:27 PM (IST) Updated:Thu, 10 Dec 2020 04:27 PM (IST)
महिला चिकित्सक की नियुक्ति नहीं तो आंदोलन
महिला चिकित्सक की नियुक्ति नहीं तो आंदोलन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : सीमांत क्षेत्र धारचूला के ग्रामसभा बलुवाकोट में स्थित मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को उपकेंद्र का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार को यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पंकज मेहरा के नेतृत्व में मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र में एकत्र कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मेहरा ने कहा कि उपकेंद्र में महिला चिकित्सक का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। केंद्र में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, इसीजी, खून की जांच के लिए भी कोई सुविधा नहीं है। जिस कारण यहां आने वाली गर्भवती महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस उपकेंद्र के अंतर्गत ग्रामसभा बलुवाकोट के अलावा पय्यापौड़ी, ढुंगातोली, गो घाटी बगड़, छारछुम, फिलम, सीपू, सेलाल, कनार, नया बस्ती, बलधार, जौलजीवी क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं निर्भर हैं, मगर सुविधाओं के अभाव में गर्भवती महिलाओं को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। इसके बाद बाद जिम्मेदार आंख मुंदे हैं। उनको जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अविलंब उपकेंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की मांग की। साथ ही जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने पर धरना-प्रदर्शन की भी धमकी दी। इस मौके पर चंद्र सिंह ग्वाल, प्रदीप कुमार, विकास फिरमाल, भूपेश सिंह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी