कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई ने थामा आप का दामन

कांग्रेस गणाई मंडल के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:36 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:36 PM (IST)
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई ने थामा आप का दामन
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई ने थामा आप का दामन

संवाद सूत्र, बेरीनाग : कांग्रेस गणाई मंडल के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस में उनकी लगातार अनदेखी की जा रही थी। उन्होंने कहा, शहीदों के सपनों का उत्तराखंड आप की सरकार में ही पूरा होगा।

सोमवार को आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर की अध्यक्षता में स्थानीय लोनिवि विश्राम गृह सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने आरोप लगाया कि भाजपा व कांग्रेस ने युवाओं का उत्पीड़न किया है। जबकि उत्तराखंड का विकास यहां का युवा ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि मंडी परिषद द्वारा चौकोड़ी में भाजपाइयों के घरों तक सड़क पहुंचाने के लिए चाय बागानों को काटकर सड़क पहुंचाई जा रही है, जिसे लेकर संगठन शीघ्र आंदोलन करेगा। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बोरा ने कहा कि केजरीवाल सरकार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए उन्होंने आप में शामिल होने का निर्णय लिया। आगामी 2022 विस चुनाव में उत्तराखंड में आप की सरकार होगी। विधानसभा प्रभारी राजू कठायत ने कहा कि देश में केजरीवाल सरकार मजबूत विपक्ष के रू प में उभर रही है। उत्तराखंड की मूलभूत समस्याओं व सुविधाओं के लिए आप से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है। बैठक में सेक्टर इंचार्ज डीके फडियाल, लक्ष्मण सिंह डिनिया, राकेश वर्मा, भावना शर्मा, एडवोकेट सरोज देऊपा, हेम सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पिथौरागढ़ प्रभारी सुशील खत्री ने किया।

chat bot
आपका साथी