पिथौरागढ़ पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद, नगर में निकली शोभा यात्रा

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर हिमालयन पीठाधीश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:49 PM (IST)
पिथौरागढ़ पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद, नगर में निकली शोभा यात्रा
पिथौरागढ़ पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद, नगर में निकली शोभा यात्रा

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर हिमालयन पीठाधीश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां पहुंचने पर विभिन्न संगठनों ने उनके स्वागत में नगर में शोभा यात्रा निकाली।

धमौड़ से वाहनों के काफिले के साथ निकली शोभा यात्रा पूरे नगर में घूमी। महिलाओं की कलश यात्रा के बीच महामंडलेश्वर का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। उन्होंने पुष्प प्रदान कर लोगों को आशीर्वाद दिया। देर सायं एशियन एकेडमी में शोभा यात्रा का समापन हुआ। समापन अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद ने नगरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि सीमांत जिले पिथौरागढ़ में जूना अखाड़ा के माध्यम से शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। वंचित तबके को हर संभव मदद पहुंचाने के प्रयास होंगे। धर्मातंरण जैसी कोशिशों को रोकने के लिए जनजागरू कता अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा। महामंडलेश्वर का स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, भूपेश पंत, शुभम चंद, राकेश देवलाल, भूपेश बिष्ट, गिरीश जोशी, ललित शौर्य, महेश वर्मा, अनुज कार्की, योगेश भट्ट, दुर्गा प्रसाद, कमलेश पाल, संध्या पाल, गिरीश खाती, डीएस धामी, मनोहर रावत, महेश नेगी सहित तमाम लोग शामिल थे।

शनिवार को एशियन एकेडमी में गुरु पूर्णिमा पर्व पर वृहद भजन कीर्तन का आयोजन होगा। ========= महाकाली मंदिर में श्रीमद्देवी भागवत कथा आज से

गंगोलीहाट: प्रसिद्ध सिद्धपीठ महाकाली मंदिर में श्रावण मास के शुभ अवसर पर 24 जुलाई से दो अगस्त तक दस दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कथावाचक पं. मनोज कुमार शास्त्री मां के विभिन्न स्वरू पों का बखान करेंगे। यह जानकारी देते हुए आयोजक नैन सिंह रावल ने समस्त श्रद्धालुओं से कोविड गाइडलाइन का पालन कर कथा श्रवण करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी