कैले बांधी चीर, ओ रघुनंदन राजा..

होली एकादशी पर बुधवार को रंग पड़ने के साथ ही खड़ी होली शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 10:24 PM (IST)
कैले बांधी चीर, ओ रघुनंदन राजा..
कैले बांधी चीर, ओ रघुनंदन राजा..

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: होली एकादशी पर बुधवार को रंग पड़ने के साथ ही खड़ी होली शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। खड़ी होली में पुरुषों की तो बैठकी में महिला होली की धूम मची हुई है।

जिला मुख्यालय में स्थानीय पुराना बाजार में होल्यारों द्वारा खड़ी होली का आयोजन किया गया। खड़ी होली गायन के साथ ही जिला होलीमय हो चुका है। गांव-गांव में चीरबंधन के साथ खड़ी होली का आयोजन किया गया। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर घरों में महिलाओं की होली चल रही है। सभी जगह ढोल, मंजीरे बज रहे हैं। होली गायन का सिलसिला छलड़ी तक जारी रहेगा।

एलएसएम पीजी कॉलेज में जंतु विज्ञान विभाग में होली गायन का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे विभागीय छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डा. अशोक नेगी ने कहा कि होली त्योहार हमारी संस्कृति व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डा. शंकर मंडल, डा. विपिन पाठक, डा. राकेश वर्मा, डा. बबीता सेलाकोटी, डा. अपूर्व जोशी, डा. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

अस्कोट: यहां ऐतिहासिक राजदरबार परिसर में होली गायन का शुभारंभ किया। पं. एनडी पंत ने परंपरागत पूजा-पाठ के साथ होली का श्रीगणेश किया। इस मौके पर राजदरबार होली गायन से गुंजायमान हो उठा। शुभारंभ अवसर पर विक्रम पाल, होशियार पाल, दयाकृष्ण पंत, गोविंद रावत, हरीश पाल, कल्याण चंद, ललित पाल, प्रेम भट्ट, खगेंद्र जोशी, यशवंत सोराड़ी, गणेश भट्ट, उमेश पुजारी, जगत मुनौला, जनक पाल आदि मौजूद रहे।

डीडीहाट: तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हाटथर्प में एकादशी तिथि पर चीरबंधन के साथ होली गायन का शुभारंभ किया। 100 वर्ष पुरानी हाटथर्प की होली परंपरानुसार गुरू वार को प्रसिद्ध मलयनाथ स्वामी मंदिर में होली गायन किया जाएगा। इस मौके पर समस्त ग्रामीणों ने एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

chat bot
आपका साथी