जवानों ने आपदा राहत का किया अभ्यास

पिथौरागढ़ के सैन्य क्षेत्र में चल रहे भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास आपरेशन सूर्य किरण के पांचवे दिन दोनों देशों के जवानों ने आपदा राहत एवं बचाव का अभ्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:55 PM (IST)
जवानों ने आपदा राहत का किया अभ्यास
जवानों ने आपदा राहत का किया अभ्यास

जासं, पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ के सैन्य क्षेत्र में चल रहे भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास आपरेशन सूर्य किरण के पांचवे दिन दोनों देशों के जवानों ने आपदा राहत एवं बचाव का अभ्यास किया। साथ ही दोनों देशों के जवानों की 11 किमी की मैत्री मैराथन दौड़ हुई।

संयुक्त सैन्याभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने उत्साह के साथ अभ्यास किया। आपरेशन सूर्यकिरण सैन्याभ्यास के पांचवे दिन दोनों देशों के जवानों की 11 किमी लंबी मैत्री मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें भारत और नेपाल के जवानों ने अपना जोश दिखाया। शनिवार को सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान आपदा आने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य चलाने का अभ्यास किया। इस मौके पर आपदा में घायल लोगों को निकाल कर तत्काल राहत देने और बचाव का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने आपदा खोज एंव बचाव कार्य में एक-दूसरे के अनुभव साझा किए।

संवाद सूत्र, बेरीनाग: मानदेय और लंबित भाड़े के भुगतान की मांग को लेकर तहसील क्षेत्र के सस्ता गल्ला विक्रेता मुखर हो उठे हैं। सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने मांगें जल्द पूरी नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

सस्ता गल्ला विक्रे ता संघ के अध्यक्ष दीवान सिंह महर की अगुवाई में एसडीएम सुंदर सिंह से मिले सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें पिछले एक वर्ष से मध्याह्न भोजन के ढुलान का भाड़ा नहीं दिया गया है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं को नाममात्र का लाभांश दिया जा रहा है, ऐसे में उनके लिए अपने परिवार का भरण- पोषण मुश्किल हो गया है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लंबित भाड़े का भुगतान करने, लाभांश बढ़ाने के साथ ही मानदेय दिए जाने की मांग का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। ज्ञापन सौंपने वालों में ललित महरा, कमलेश पंत, भीम कुमार, दान सिंह बोरा, जगदीश पंत, हेम पंत, सुरेश पंत, सोहन सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी