जाखनी में फंसे सैकड़ों वाहन, लोग परेशान

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ नगर में पिछले तीन दिनों से यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। जगह-

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 10:49 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:53 AM (IST)
जाखनी में फंसे सैकड़ों वाहन, लोग परेशान
जाखनी में फंसे सैकड़ों वाहन, लोग परेशान

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर में पिछले तीन दिनों से यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। जगह- जगह जाम लग रहे हैं। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस भी असहाय साबित हो रही है। गुरुवार को नगर के जाखनी क्षेत्र में जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए।

बरातों का सीजन शुरू होने के साथ ही नगर में वाहनों की तादात बढ़ गई है। बरात में शामिल वाहन मनमाने ढंग से सड़कों के किनारे खड़े कर दिए जा रहे हैं। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो रही हैं। गुरुवार को बैंक रोड, टकाना में कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। अपराह्न में जाखनी क्षेत्र में जाम लग गया। जाखनी से बिण तक सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। इसमें कई स्कूल बसें भी शामिल थी। इस क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। नगरवासियों ने जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। ======= पुलिस अधीक्षक ने किया नगर का भ्रमण पिथौरागढ़: नगर में जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने देर सायं नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने यातायात की व्यवस्था देखी और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सड़कों के किनारे मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने वालों पर यातायात नियमों के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे डाली जाने वाली निर्माण सामग्री को समय से हटाया जाए। लंबे समय तक सड़क किनारे निर्माण सामग्री जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।

chat bot
आपका साथी