आइटीबीपी की अग्रिम चौकी लीलम में चिनार और कटभोज के वृक्ष बढ़ाएंगे शोभा

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीरों ने पिथौरागढ़ के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:08 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:12 AM (IST)
आइटीबीपी की अग्रिम चौकी लीलम में चिनार और कटभोज के वृक्ष बढ़ाएंगे शोभा
आइटीबीपी की अग्रिम चौकी लीलम में चिनार और कटभोज के वृक्ष बढ़ाएंगे शोभा

पिथौरागढ़, जेएनएन : चीन सीमा पर सरहद की रक्षा के लिए मुस्तैद भारत तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीरों ने धरा को हरा-भरा करने के लिए व्यापक पौधारोपण किया। 14वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर जाजरदेवल, लछैर, मुनस्यारी के अलावा अग्रिम चौकी लीलम में पौधारोपण किया। अग्रिम चौकियों में अंगू, चिनार, चमखरीक, पांगर, अखरोट और कटभोज के पौधे रोपे गए।

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में 14वीं वाहिनी आइटीबीपी द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। परिसर में उप सेनानी अविनाश कुमार के नेतृत्व में अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों बांज, बुंराश, सुरई के पौधे रोपे गए।

मुनस्यारी : आइटीबीपी के हिमवीरों ने अग्रिम चौकी लीलम परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण किया। इस मौके पर महिला हिमवीरों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। परिसर में अंगू, चिनार, चमखरीक, पांगर, अखरोट, कटभोज के पौधे रोपे गए। पौधारोपण करने वालों में चौकी निरीक्षक सुभाष, एसआइ हीरा सिंह मर्तोलिया, प्रकाश सिंह, मनोज, हरीश सिंह, महिला हिमवीर पुष्पा, गीता पंत, पूजा, वन रेंजर पूरन देऊपा, त्रिलोक सिंह, बहादुर सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी