झूला पुल खुला, भारत से नेपाल गई बरात

भारत से नेपाल जाने वाली बरात के लिए गुरु वार को झूलाघाट का झूला पुल दो बार खोला गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:29 PM (IST)
झूला पुल खुला, भारत से नेपाल गई बरात
झूला पुल खुला, भारत से नेपाल गई बरात

संसू, झूलाघाट: भारत से नेपाल जाने वाली बरात के लिए गुरु वार को झूलाघाट का झूला पुल दो बार खुला। भारत से बरात में 25 लोग नेपाल गए तो नेपाल से दुल्हन लेकर 27 लोग भारत आए।

झूलाघाट के निकटवर्ती कानड़ी गांव निवासी सोनू चंद की शादी नेपाल के बैतड़ी जिले के सदबाद सुनर्या गांव पालिका के गुरु कैली गांव निवासी वर्षा के साथ तय हुई थी। 14 जनवरी को होने वाली इस शादी के लिए दूल्हा और दुल्हन पक्ष द्वारा अपने जिला प्रशासन से पुल खोलने का अनुरोध किया था। एक दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम के लिए आने और जाने वालों की संख्या भी दी गई थी। दोनों देशों के प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने पर पुल दो बार खुला।

पुल पर तैनात एसएसबी के एसी संतोष लाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 25 बरातियों के नेपाल जाने और सायं को 27 लोगों को भारत आने की अनुमति दी गई है। सुबह नेपाल जान वाले सभी बरातियों की चेकिंग कर नेपाल भेजा गया है। सायं को वापस आने पर भी सभी की कोरोना जांच की गई।

धारचूला: भारतीय नागरिक के नेपाल निवासी भांजी की शादी में भाग लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुल खोलने के अनुरोध पर दोनों देशों के प्रशासन की सहमति से पुल दो घंटे के लिए खोला गया। इस दौरान 254 लोगों ने पुल से आवाजाही की। एसडीएम एके शुक्ला ने बताया कि इस दौरान नेपाल से 145 लोग भारत आए और भारत से 109 लोग नेपाल गए। साथ ही इस दौरान सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। किसी में भी संक्रमण की शिकायत नहीं मिली।

chat bot
आपका साथी