बीस मिनट के लिए खुला भारत-नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल

भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय झूला पुल को बीस मिनट के लिए खोला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:59 PM (IST)
बीस मिनट के लिए खुला भारत-नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल
बीस मिनट के लिए खुला भारत-नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल

झूलाघाट (पिथौरागढ़), जेएनएन : नेपाल के बजांग जिले के चनीजैठारा गांव में हुए भूस्खलन में हताहत हुए सात लोगों के पिथौरागढ़ में रह कर मजदूरी करने वाले परिजनों के लिए भारत-नेपाल के मध्य अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बीस मिनट के लिए खोला गया। पुल खुलने पर तेरह नेपाली नागरिक नेपाल गए जिसमें नौ पुरु ष, एक महिला और तीन बच्चे शामिल रहे।

शनिवार को नेपाल के बजांग जिले के चनी जैठारा गांव में भारी भूस्खलन हो गया था और मलबे में दब कर सात लोगों की मौत हो गई थी। मृतक परिवार के दो परिजन पिथौरागढ़ के कुमौड़ में मजदूरी करते थे। हादसे के बाद इनको नेपाल जाना था। दोनों के घर जाने के लिए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. वीके जोगदंडे और नेपाल के बैतड़ी जिले के जिलाधिकारी मोहन देव जोशी के बीच वार्ता हुई। दोनों की सहमति पर रविवार को बीस मिनट के लिए पुल खोला गया।

पुल खुलने पर मृतकों के दो परिजनों सहित झूलाघाट में फंसे ग्यारह नेपालियों की सूचना जनहित कार्यकर्ता प्रमोद भट्ट ने बैतड़ी के जिल्लाधिकारी को दी । जिस पर सीमावर्ती दोनों जिलो के जिलाधिकारियों की सहमति से फंसे नेपाली भी अपने देश जा सके हैं। नेपाल जाने वाले सभी नागरिकों की पुल के गेट पर डॉ. प्रकाश पंगरिया ने मेडिकल जांच की। एसएसबी के निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर झूलाघाट पुल खोला गया था। उन्हीं के आदेश से पुल खोला और बंद किया जाता है।

chat bot
आपका साथी