धारचूला पहुंचने लगा भारतीय व्यापारियों का माल

संवाद सूत्र, धारचूला: भारत-चीन व्यापार में भाग लेने गए व्यापारियों का चीन से खरीदा गया माल धारचू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 11:20 PM (IST)
धारचूला पहुंचने लगा भारतीय व्यापारियों का माल
धारचूला पहुंचने लगा भारतीय व्यापारियों का माल

संवाद सूत्र, धारचूला: भारत-चीन व्यापार में भाग लेने गए व्यापारियों का चीन से खरीदा गया माल धारचूला पहुंचने लगा है। कई व्यापारियों ने अपना माल जौलजीवी मेले में बिक्री के लिए सजा भी लिया है।

ट्रेड कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी पीएस कुटियाल ने अंतिम आंकड़े जारी करते हुए बताया कि भारत चीन व्यापार में इस वर्ष कुल 6.21 करोड़ का कारोबार हुआ। भारतीय व्यापारियों ने पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी निर्यात कम और आयात अधिक किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ट्रेड कार्यालय के पास व्यापार के लिए 264 ट्रेड पास उपलब्ध थे, इनमें से 244 पास व्यापारी और हेल्परों को जारी किए गए। 20 पास इस वर्ष बच गए। जिनका उपयोग अगले वर्ष किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी