भारत नेपाल के जवानों ने दिखाया घुसपैठ रोकने का कौशल

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सूर्य किरण सैन्य अभ्यास के तीसरे दिन भारत और नेपाल के जवानों ने सीम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2018 10:24 PM (IST)
भारत नेपाल के जवानों ने दिखाया घुसपैठ रोकने का कौशल
भारत नेपाल के जवानों ने दिखाया घुसपैठ रोकने का कौशल

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सूर्य किरण सैन्य अभ्यास के तीसरे दिन भारत और नेपाल के जवानों ने सीमा क्षेत्र में देश विरोधी ताकतों की संभावित हरकतों से निपटने से निपटने के तौर तरीकों का अभ्यास किया। अभ्यास का माहौल बिल्कुल किसी घुसपैठ को रोकने के लिए होने वाली वास्तिवक कार्रवाई जैसा दिखा। तीसरे दिन के अभ्यास की शुरूआत शारीरिक व्यायाम से हुई। जवानों ने खूब पसीना बहाया। दूसरा सत्र बेहद महत्वपूर्ण था। जिसमें दोनों देशों के जवानों ने सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ को नाकाम करने का प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने इस कार्रवाई पर अपने अनुभव भी साझा किए। इस अभ्यास के दौरान आमने-सामने की फाय¨रग का भी प्रदर्शन किया। फाय¨रग से बचने और दुश्मन को घेरने के तौर तरीके शानदार थे। अंतिम समय में दुश्मन पर घात लगाकर हमला करने का प्रदर्शन हुआ। काम्बैट शूटिंग का प्रदर्शन आज के आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। दोनों देशों के जवानों में अभ्यास को लेकर खासा उत्साह है। अभ्यास के दौरान जवानों को अधिकारियों द्वारा ब्रीफ भी दिया जा रहा है। बता दें भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच 13 वां संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है। जिसमें दोनों देशों के 300 जवान शिरकत कर रहे हैं। अभ्यास का समापन 12 जून को होगा।

chat bot
आपका साथी