भारत नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास तीस मई से

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: भारत और नेपाल के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण आगामी 30 मई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 11:23 PM (IST)
भारत नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास तीस मई से
भारत नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास तीस मई से

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: भारत और नेपाल के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण आगामी 30 मई से 12 जून तक पिथौरागढ़ में होगा। इस अभ्यास में भारत और नेपाल के तीन सौ सैनिक भाग लेंगे।

पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान के संचालन पर जोर देने के अलावा बटालियन स्तर के संयुक्त प्रशिक्षण के संचालन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्यकिरण नाम से चलने वाला यह अभ्यास द्विवर्षीय अभ्यास है, जिसे भारत और नेपाल में आयोजित किया जाता है। विभिन्न देशों के साथ भारत द्वारा किए जाने वाले सैन्य प्रशिक्षण अभ्यासों की श्रंखला में विशेष रू प से नेपाल के साथ सूर्यकरण अभ्यास सेना की भागीदारी के मामले में सबसे बड़ा अभ्यास है। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के जवान अतीत में हुए युद्धों के दौरान की गई जवाबी कार्यवाही एवं आतंकवाद विरोधी अभियान के संचालन के अनुभवों का आपस में आदान प्रदान करते हैं, वहीं आपदा प्रबंधन के पहलुओं और राहत कार्यों के लिए संयुक्त और समेकित प्रयास भी करते हैं। भारत और नेपाल के संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और नेपाल के रक्षा सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में सहायक साबित होगा।

chat bot
आपका साथी